Friday, 18 October, 2024

---विज्ञापन---

ऐश्वर्या राय के नक्शे कदम पर चलना है पसंद, संजय लीला के साथ फिल्म करने का है सपना, कौन हैं फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024 विनर?  

Nikita Porwal Femina Miss India 2024:  मध्य प्रदेश की निकिता पोरवाल को फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024 का ताज पहनाया गया है। निकिता पोरवाल मिस वर्ल्ड में भारत को रिप्रेजेंट करेंगी।

Nikita Porwal
Nikita Porwal

Nikita Porwal Femina Miss India 2024:  मध्य प्रदेश की निकिता पोरवाल ने फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024 का जीता है। निकिता को मुंबई में बुधवार को फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024 का ताज पहनाया गया है। निकिता पवित्र नगरी उज्जैन की रहने वाली हैं। निकिता लिखने पढ़ने में काफी विश्वास रखती हैं। आइए जानते हैं कि कौन है मध्य प्रदेश में रहने वाली निकिता पोरवाल?

निकिता पोरवाल को लिखने-पढ़ने का है शौक

निकिता पोरवाला को लिखने- पढ़ने का काफी शौक है। निकिता पोरवाल अक्सर कहानी सुनती रहती हैं। निकिता को कहानी सुनने और लिखने पढ़ने का इतना शौक है कि उन्होंने थिएटर भी ज्वाइन किया। थिएटर में निकिता ने 60 से ज्यादा नाटकों में एक्टिंग की। इस दौरान उन्होंने ‘कृष्ण लीला’ नाम के नाटक के लिए 250 पन्ने भी लिखे। निकिता ने एक फीचर फिल्म में भी हिस्सा लिया। इस फिल्म को अंतरराष्ट्रीय समारोहों में दिखाया गया है। निकिता की इस फिल्म को जल्द ही भारत में रिलीज किया जाएगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Femina Miss India (@missindiaorg)

संजय लीला भंसाली की फिल्म में काम करने का है सपना

निकिता पोरवाल पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की बहुत बड़ी फैन हैं। निकिता उनके सेंस ऑफ ह्यूमर और उनकी आन-बान-शान की दीवानी हैं। निकिता का संजय लीला भंसाली की फिल्म में काम करने का सपना है। निकिता का मानना है कि जब वो अपनी लाइफ में पीछे मुड़कर देखती हैं तो वो खुद को महसूस करती हैं कि उन्होंने कितने स्ट्रगल किए हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nikita Porwal (@nikitaporwal_)

यह भी पढ़ें:मशहूर पंजाबी सिंगर को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से आए धमकी भरे कॉल, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

जानवरों से है लगाव

निकिता पोरवाला को जानवर बहुत पसंद हैं। निकिता पशु प्रेमी हैं और मानती हैं कि हमारे डेवलपमेंट नेचर को यूज करना चाहिए इसके साथ – साथ जानवरों के हित के लिए भी नेचर का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। निकिता ऐसा मानती हैं कि जानवरों के हमें ख्याल रखना चाहिए और उनकी रक्षा करनी चाहिए। हमें अपनी लाइफ को बेहतर तरीके से जीना तो चाहिए साथ ही ये ख्याल रखना चाहिए कि हमारी वजह से काम से जानवरों को कोई भी नुकसान नहीं होना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Karwa Chauth पर इन हसीनाओं के इंडो वेस्टर्न लुक्स करें रिक्रिएट, दिखेंगी अप्सरा सी खूबसूरत

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

First published on: Oct 17, 2024 08:00 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.