TrendingBigg Boss 19

---Advertisement---

OTT पर कब और कहां रिलीज होगी Kingdom? विजय देवरकोंडा की फिल्म पर क्या है अपडेट

Kingdom OTT Update: विजय देवरकोंडा की फिल्म किंगडम थिएटरों में दस्तक दे चुकी है। इस बीच फिल्म की ओटीटी स्ट्रीमिंग को लेकर भी अपडेट आ रहा है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म को कहां थिएटर के बाद कहां देखा जाएगा?

Photo Credit- Instagram
Kingdom OTT Update: साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा की फिल्म 'किंगडम' आज 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। जहां फैंस फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं, वहीं नेटिजन्स का कहना है कि 'किंगडम' का सेकंड हाफ और ज्यादा बेहतर हो सकता था। खैर फिल्म सिनेमाघरों में तो रिलीज हो चुकी है लेकिन इसकी ओटीटी रिलीज के चर्चे होने भी शुरू हो गए हैं। आइए जानते हैं कि 'किंगडम' की ओटीटी रिलीज पर क्या अपडेट है?

किस प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक

विजय देवरकोंडा की फिल्म 'किंगडम' की ओटीटी रिलीज की डेट को लेकर मेकर्स की ओर से फिलहाल अभी तक अपडेट नहीं दिया गया है लेकिन फिल्म की थिएटर स्क्रीनिंग के दौरान कंफर्म कर दिया था कि ओटीटी पार्टनर कौन है? मेकर्स ने उस पुष्टि के अनुसार 'किंगडम' को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही इसकी डेट को अनाउंस कर दिया जाएगा।

क्या है किंगडम की कहानी?

विजय देवरकोंडा की फिल्म 'किंगडम' एक्शन-थ्रिलर फिल्म है जिसमें वह पुलिस अधिकारी के किरदार में हैं। कहानी ऐसा मोड़ लेती है कि वह पुलिस से एक जासूस बन जाते हैं। जेल में उन्हें जिसके खिलाफ लड़ाई लड़नी है, वह विजय देवरकोंडा का भाई होता है। कुल मिलाकर फिल्म की कहानी दो भाईयों के इर्द-गिर्द घूमती है। यह भी पढ़ें: Kingdom से पहले Vijay Deverakonda ने रिजेक्ट की ये 5 फिल्में, क्या थी वजह?

कई बार टली रिलीज डेट

विजय देवरकोंडा की फिल्म 'किंगडम' की रिलीज डेट भी कई बार टली है। पहले इस फिल्म को 30 जुलाई को रिलीज किया जाना था। इसके बाद डेट खिसका कर 4 जुलाई कर दी गई। अब फाइनली 'किंगडम' को 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.