Tuesday, 22 October, 2024

---विज्ञापन---

‘दबंग 3’ एक्टर की मां का निधन, इलाज के दौरान तोड़ा दम, सदमे में सुपरस्टार

Kiccha Sudeep Mother Passed Away: कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार किच्चा सुदीप के घर से बुरी खबर सामने आई है। एक्टर की मां का निधन हो गया है, जिनका एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था।

Kiccha Sudeep
Kiccha Sudeep

Kiccha Sudeep Mother Passed Away: जहां तरफ करवाचौथ की धूम है, उसी बीच फिल्म इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आई है। कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार किच्चा सुदीप के घर पर मातम पसर गया है, एक्टर के सिर से उनकी मां का हाथ उठ गया है। किच्चा सुदीप पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, 20 अक्टूबर को उनकी मां सरोजा संजीव का निधन हो गया।  एक्टर और उनका परिवार से इस समय सदमे में है और सुपरस्टार के फैंस को भी इस खबर से धक्का लगा है।

नहीं रहीं किच्चा सुदीप की मां

‘मक्खी’, ‘दबंग 3’ जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले एक्टर किच्चा सुदीप की मां सरोजा संजीव ने बेंगलुरु के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि एक्टर की मां बीमार थीं और उनका इलाज चल रहा था। मगर आज उन्होंने हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया।

यह भी पढ़ें: शाहरुख खान की ‘Yes Boss’ के लेखक का निधन, मौत की वजह नहीं आई सामने

83 साल की उम्र में तोड़ा दम (Kiccha Sudeep Mother Passed Away)

खबरों की मानें तो किच्चा सुदीप की मां उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं। बताया जा रहा है कि सुपरस्टार की मां को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिसके चलते उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। एक्टर की मां के पार्थिव शरीर को उनके जेपी नगर स्थित आवास में आज ही ले जाया जाएगा।

कब होगा अंतिम संस्कार 

किच्चा सुदीप की मां की अंतिम विदाई के लिए उनके घर पर सारे इंतजाम हो चुके हैं। जहां एक्टर की मां को लोग श्रद्धांजलि देने आएंगे। किच्चा सुदीप की मां का अंतिम संस्कार आज शाम 5 बजे विल्सन गार्डन श्मशान घाट में किया जाएगा।

‘बिग बॉस’ की शूटिंग में लगेगा ब्रेक

सुपरस्टार किच्चा सुदीप की मां के अचानक निधन से ‘बिग बॉस कन्नड़’ के वीकेंड का वार की शूटिंग में ब्रेक लगेगा। दरअसल, किच्चा सुदीप ‘बिग बॉस कन्नड़’ को लंबे समय से होस्ट करते आ रहे हैं और अब उनके घर में गम का माहौल है और ऐसे में शायद एक्टर कुछ समय तक अपने सभी कामों को कुछ समय के लिए रोक दें।

यह भी पढ़ें: लॉरेंस बिश्नोई नहीं बल्कि इससे डरते हैं सलमान खान, नाम जान हो जाएंगे हैरान

First published on: Oct 20, 2024 12:10 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.