Kiara Advani announces Pregnancy: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा पैरेंट्स बनने जा रहे हैं। कपल ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की है। इस खबर के बाद से फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं। कियारा और सिद्धार्थ ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक क्यूट पोस्ट शेयर कर ये जानकारी दी है। वहीं पोस्ट में एक खूबसूरत सा कैप्शन भी लिखा है। कपल की पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। आइए आपको भी बताते हैं कपल ने क्या कैप्शन लिखा?
यह भी पढ़ें: Diljit Dosanjh के बाद Karan Aujla का इंटरनेशनल कोलैब, Disha Patani ने भी जीता दिल
क्यूट पोस्ट की शेयर
सिद्धार्थ और कियारा ने शादी के दो साल बाद ये गुड न्यूज फैंस को दी है। अब इसके बाद से ही फैंस और उनके दोस्त भी इससे काफी खुश नजर आ रहे हैं। कपल हाथों में बेबी की सॉक्स पकड़े नजर आ रहे हैं। वहीं फोटो शेयर कर कपल ने कैप्शन में लिखा, 'हमारे जीवन का सबसे खूबसूरत तोहफा।' इसके बाद से ही फैंस ने पोस्ट पर बधाई देनी शुरू कर दी।
दो साल पहले हुई थी शादी
बता दें कियारा और सिद्धार्थ साल 2023 में 7 फरवरी को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने राजस्थान के जैसलमेर में क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली मेंमबर्स की मौजूदगी में शादी की थी। उनकी शादी ने भी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थी। वहीं दोनों की पिक्स भी खूब वायरल हुई थी। अब शादी के लगभग दो साल बाद ये कपल ने बेबी की गुड न्यूज दी है।
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.