TrendingKhatron ke khiladi 15

---Advertisement---

Khatron Ke Khiladi 15 में खतरों से खेलती नजर आएंगी टीवी की ये दो बहुएं! मेकर्स ने किया अप्रोच

खतरों के खिलाड़ी 15 में टीवी की दो हसीनाएं स्टंट्स करती नजर आएंगी। आइए आपको भी बताते हैं हम किन हसीनाओं की बात कर रहे हैं?

रोहित शेट्टी का शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' सुर्खियों में बना हुआ है। शो में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आ चुके हैं। इस बार टीवी की दो बहुओं का नाम सामने आया है जो रोहित शेट्टी के शो में खतरों से खेलती नजर आएंगी। ये हसीनाएं अपनी एक्टिंग और सादगी से टीवी की दुनिया में अपनी पहचान बना चुकी हैं। अब वो टीवी पर स्टंट्स करते नजर आएंगी। आइए आपको भी बताते हैं हम किन हसीनाओं के बारे में बात कर रहे हैं। यह भी पढ़ें: Sanam Teri Kasam 2 में लीड रोल निभाना चाहती हैं ‘वनवास’ एक्ट्रेस, इंटरव्यू में किया रिवील

इन हसीनाओं को मिला ऑफर

न्यूज 24 की रिपोर्ट के अनुसार मेकर्स ने टीवी की दो मशहूर हसीनाएं सुरभि ज्योति और एरिका फर्नांडिस को अप्रोच किया है। वहीं इस खबर से दोनों के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। काफी लंबे समय बाद दोनों को टीवी पर देखा जाएगा। फैंस को भी इसका बेसब्री से इंतजार है। दोनों ही हसीनाएं काफी समय से टीवी से दूर हैं।

इन टीवी शोज में आ चुकी हैं नजर

सुरभि ज्योति की बात करें तो वो टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। वो ‘कुबूल है’ और ‘नागिन 3’ जैसे सुपरहिट शोज दे चुकी हैं। वहीं फैंस उनकी एक्टिंग के दीवाने हैं। शादी के बाद सुरभि ने टीवी की दुनिया से दूरी बना ली है। वहीं दूसरी ओर एरिका फर्नांडिस भी ‘कसौटी जिन्दगी की 2’ और ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ जैसे शोज करके वाहवाही बटोर चुकी हैं। अब दोनों पहली बार स्टंट्स करती नजर आएंगी।

ये सितारे भी शो में आ सकते हैं नजर

वहीं इस बार खतरों के खिलाड़ी के मेकर्स कई मशहूर सितारों को अप्रोच कर चुके हैं। रिपोर्ट के अनुसार अंकित गुप्ता, मल्लिका शेरावत, ईशा सिंह, अविनाश मिश्रा, चुम दरांग, ओरी, एल्विश यादव और रजत दलाल जैसे सितारे इस बार के सीजन में नजर आ सकते हैं। हालांकि अभी तक इस बात की कोई पुष्टि नहीं हो पाई है। यह भी पढ़ें: Celebrity MasterChef में क्यों इमोशनल हुईं निक्की तंबोली? शो में किसकी बनाई फेवरेट डिश?

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.