TrendingKhatron ke khiladi 15

---Advertisement---

Akshay Kumar ने दिल्ली सीएम से की मुलाकात, क्या Kesari Chapter 2 होगी टैक्स फ्री?

अक्षय कुमार दिल्ली सचिवालय पहुंचे हैं। वहीं उन्होंने इस दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से भी बात की। आइए आपको बताते हैं आखिर किस मुद्दे पर बात हुई?

Akshay Kumar Meeting with Delhi CM: अक्षय कुमार की अपकमिंग मूवी केसरी चैप्टर 2 की स्पेशल स्क्रीनिंग आज दिल्ली में हुई। इस दौरान आर माधवन और अक्षय संग कई बड़े-बड़े मंत्रियों ने भी मूवी देखी। वहीं अक्षय दिल्ली सचिवालय भी पहुंचे। वहां उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की है। वहीं एक्टर ने सीएम से दिल्ली में मूवी को टैक्स फ्री करवाने के मुद्दे पर भी बात की। वहीं कई बड़े नेता और मंत्री स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हुए। यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की ये 5 हसीनाएं सर्जरी कराकर हुईं ट्रोल, एक ने तो फिल्मों को कह दिया अलविदा

हरदीप सिंह पुरी ने की तारीफ

मूवी की स्क्रीनिंग दिल्ली के खास मेहमानों के लिए रखी गई थी। इसमें दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, मंजिंदर सिंह सिरसा, अनुराग ठाकुर और बांसुरी स्वराज जैसे कई मुख्य नेता शामिल हुए। वहीं केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मूवी की काफी तारीफ भी की।

सोशल मीडिया पर की पोस्ट शेयर

हरदीप सिंह पुरी ने एक्स पर स्क्रीनिंग के टाइम की एक फोटो शेयर की। इसमें अक्षय कुमार, आर. माधवन और फिल्म निर्माता अमरप्रीत पाल सिंह बिंद्रा नजर आ रहे हैं। वहीं उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए तारीफ भी की। उन्होंने लिखा कि इस मूवी को आज की पीढ़ी को जानना बहुत जरूरी है। ये एक ऐतिहासिक और जरूरी कहानी को सामने लाती है।

क्या दिल्ली में होगी मूवी टैक्स फ्री?

वहीं अक्षय कुमार ने इस दौरान दिल्ली सचिवालय का भी रुख किया। उन्होंने सीएम रेखा गुप्ता से मुलाकात की। इस दौरान आर माधवन भी उनके साथ नजर आए थे। अक्षय ने दिल्ली मुख्यमंत्री से दिल्ली में मूवी को टैक्स फ्री करवाने के मुद्दे पर बातचीत की। वहीं इस मीटिंग के बाद लग रहा है कि ये मूवी दिल्ली में टैक्स फ्री हो सकती है। यह भी पढ़ें: कौन हैं अनुकूल मिश्रा? जिन्होंने कन्नड़ एक्ट्रेस वैष्णवी गौड़ा से की सगाई, फोटोज हुईं वायरल

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.