---विज्ञापन---

40 की उम्र में भी चाहिए Katrina Kaif जैसी स्लिम-फिट बॉडी और ग्लोइंग स्किन, बस कर लें ये काम

Katrina Kaif Fitness Tips: कैटरीना अक्सर सोशल मीडिया पर फोटो-वीडियो शेयर करती रहती हैं, जिसमें वह योगा, मेडिटेशन और जिमिंग करती नजर आती हैं।

Katrina Kaif
इमेज क्रेडिट: E 24 बॉलीवुड

Katrina Kaif Fitness Tips: बॉलीवुड की चिकनी चमेली यानी कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती है। एक्ट्रेस 40 के पार हो गई हैं, लेकिन उन्हें देखकर कोई उनकी उम्र का पता नहीं लगा सकता। अभिनेत्री का लुक बार्बी डॉल जैसा लगता है, तभी तो एक्ट्रेस को इंडस्ट्री की बार्बी डॉल भी कहा जाता है। अपनी फिटनेस को बरकरार बनाए रखने के लिए और ग्लो को कायम रखने के लिए एक्ट्रेस कुछ टिप्स फॉलो करती हैं। आप भी उनकी तरह स्लिम फिट बने रहना चाहती हैं तो इस रूटीन को फॉलो कर लें।

इस डाइट प्लान को फॉलो करती हैं कैटरीना कैफ

1. एक्ट्रेस के दिन की शुरुआत गुनगुने पानी से होती है इससे उनका मेटाबॉलिज्म हमेशा बना रहता है।
2. अभिनेत्री ब्रेकफास्ट में दलिया, अनार का जूस और अंडे खाना पसंद करती हैं।
3. कैटरीना कैफ लंच में इडली, पेपर डोसा, ग्रीन सलाद और उबले हुए ब्राउन राइस खाना पसंद करती हैं।
4. अब एक्ट्रेस के इवनिंग टाइम स्नैक्स की बात करें तो वो शाम को ग्रीन टी के साथ ओटमील से बने बिस्कुट खाती हैं।

5. डिनर में एक्ट्रेस उबली सब्जियां, रोटी, दाल और ग्रीन सलाद खाना पसंद करती हैं।
आपको इस बात का तो अंदाजा हो ही गया होगा कि वो कितनी स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करती हैं। हां संडे को उनके लिए चिट डे होता है जिस दिन वो कुछ ऐसा खा लेती हैं जो उनका खाने का मन होता है।

यह भी पढ़ें:  देखते ही ठहर जाएगी लवर की निगाहें

ये एक्सरसाइज हैं एक्ट्रेस का फिटनेस सीक्रेट

अब कैटरीना कैफ की फिटनेस एक्सरसाइज की बात करें तो वो कुछ ऐसे व्यायाम करती हैं जो एक्ट्रेस को टोन्ड फिगर देते हैं।

1. जुंबा

अपनी बॉडी को फ्लेक्सिबल बनाए रखने के लिए कैटरीना कैफ जुंबा एक्सरसाइज करती हैं। साथ ही इससे एक्स्ट्रा वजन भी कम होता है। अगर आप भी अपनी बॉडी को फ्लेक्सिबल बनाए रखना चाहते हैं और वेट लॉस करना चाहते हैं तो जुंबा कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें: Sara Ali Khan जैसे कर्वी फिगर के लिए फॉलो करें एक्ट्रेस का डेली रूटीन

2. क्रंचेस

अभिनेत्री अपने पेट को स्लिम बनाए रखने के लिए क्रंचेज करती हैं। ये एक्सरसाइज पेट के ऊपरी हिस्से के लिए होती है। कैटरीना कैफ इस एक्सरसाइज को बॉल के सहारे करती हैं।

3. स्क्वाट्स

कैटरीना कैफ अपने आपको फिट रखने के लिए बहुत सख्त डेली रूटीन फॉलो करती हैं। वो बॉडी बैलेंस के लिए स्क्वाट्स करती हैं। इससे शरीर का निचला हिस्सा मजबूत बनता है।

4.योगा

इसके अवाला एक्ट्रेस योगा भी करती हैं, जो उन्हें मानसिक तौर पर शांति देता है और अंगर से कूल रखता है।

आपको बता दें कि 40 की उम्र में भी अभिनेत्री अपने आपको फिट रखने के लिए इन सभी चीजों को फॉलो करती हैं, इससे चेहरे पर ग्लो भी रहता है और फिटनेस भी बरकरार रहती है।

यह भी पढ़ें: दिखना है सोनाली बेंद्रे जैसा एलिगेंट और ग्रेसफुल

First published on: Feb 17, 2024 08:30 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.