करण जौहर ने एक अलग हटकर फिल्म 'नागजिला' का ऐलान कर दिया है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन लीड रोल में नजर आएंगे। ये फिल्म करण की पिछली फिल्मों से काफी अलग होने वाली है। इसमें सांपों की दुनिया दिखाई जाएगी। आइए जानते हैं कि इस फिल्म में और क्या खास होने वाला है।
फिल्म में नाग के रूप में नजर आएंगे कार्तिक
करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर किया है। इसमें कार्तिक आर्यन बिना शर्ट के, नीली जींस पहने हुए एक घर की छत पर खड़े नजर आ रहे हैं। जहां वह खड़े हैं वह घर सांपों से भरा हुआ है। उनका शरीर हरे रंग का है जो नाग जैसे रूप का अहसास करा रहा है। बता दें कि जानकारी के अनुसार इस फिल्म को मृगदीप सिंह लांबा डायरेक्ट करेंगे। फिल्म को एक कॉमिक-फैंटेसी टच दिया गया है और इसे ‘नाग लोक का पहला कांड’ बताया जा रहा है।
फैंस ने दी प्रतिक्रिया
फिल्म के अनाउंसमेंट के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई लोगों को ये कॉन्सेप्ट थोड़ा अजीब और टीवी सीरियल 'नागिन' जैसा लग रहा है। कुछ लोगों ने इसे 'धर्मा और एकता का मिलन' तक कह दिया। एक यूजर ने लिखा, "एकता कपूर की जगह खतरे में है।"
कुछ दर्शकों ने करण से उनके पुराने दौर की याद दिला दी है। उस दौर की याद जब वे ‘कुछ कुछ होता है’, ‘कभी खुशी कभी गम’, और ‘कपूर एंड सन्स’ जैसी फिल्में बनाते थे। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, "अब फिर से वैसी रियलिस्टिक और भावनात्मक फिल्में बनाइए।"
यह भी पढ़ें: क्या रजत दलाल की ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ में धमाकेदार एंट्री? एल्विश संग बन सकती है जबरदस्त जोड़ी!
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.