Sunjay Kapur Last Rites: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर गुरुवार को पंचतत्व में विलीन हो गए हैं, उनका निधन 12 जून को हुआ था। संजय कपूर के अंतिम संस्कार में करिश्मा अपने बेटे कियान के साथ क्रियाक्रमों की रस्मों में शामिल हुईं। दिल्ली में संजय कपूर का अंतिम संस्कार किया गया है, 7 दिन बाद संजय को आखिरी विदाई दी गई, क्योंकि उनका निधन इंग्लैंड में हुआ था। वहां से भारत में शव लाने में देरी की वजह से 7 दिन उनका अंतिम संस्कार आज हुआ।
यह भी पढ़ें: Sunjay Kapur के अंतिम संस्कार में बेटे संग दिखीं Karisma Kapoor, श्मशान घाट से वीडियो आया सामने
संजय कपूर पंचतत्व में विलीन
संजय कपूर के अंतिम संस्कार में उनकी एक्स वाइफ करिश्मा कपूर ने अपना फर्ज निभाया। अंतिम संस्कार की रस्म में बेटे कियान के साथ करिश्मा कपूर नजर आईं। संजय कपूर का अंतिम संस्कार हो चुका है और उनके परिवारवालों और दोस्तों ने संजय को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।
[video height="480" mp4="https://e24bollywood.com/wp-content/uploads/2025/06/WhatsApp-Video-2025-06-19-at-17.00.25.mp4"][/video]
अंतिम विदाई देकर निकलीं करिश्मा कपूर
करिश्मा कपूर अपने एक्स हस्बैंड संजय कपूर के अंतिम संस्कार के बाद श्मशान घाट से घर की तरफ रवाना हो गई हैं, उनका वीडियो सामने आया है। करिश्मा कपूर और संजय का रिश्ता कई साल पहले टूट गया था, दोनों अपने बच्चों की वजह से मिलते और बात करते थे। मगर संजय के अंतिम संस्कार में करिश्मा ने अपना पूरा फर्ज निभाया।
[video height="1280" mp4="https://e24bollywood.com/wp-content/uploads/2025/06/WhatsApp-Video-2025-06-19-at-17.02.44-1.mp4"][/video]
सैफ-करीना ने दी आखिरी विदाई
करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड संजय कपूर को करीना कपूर और सैफ अली खान ने भी आखिरी विदाई दी। करिश्मा कपूर अपनी बेटी समायरा और बेटे कियान के साथ आज सुबह ही मुंबई से दिल्ली पहुंची थी। उनके अलावा करीना और सैफ भी इस मुश्किल वक्त में संजय कपूर के परिवार के साथ खड़े हुए। कियान ने ही अपने पिता के अंतिम संस्कार की रस्में भी की और उनके साथ उनकी मां करिश्मा कपूर भी वहीं मौजूद दिखीं।
[video height="480" mp4="https://e24bollywood.com/wp-content/uploads/2025/06/WhatsApp-Video-2025-06-19-at-16.34.33.mp4"][/video]
यह भी पढें: Kedarnath helicopter Crash में इस एक्ट्रेस की जा सकती थी जान, आखिरी मिनट में कैंसिल की टिकट
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.