Tuesday, 23 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

5 महीने बाद सैफ अली खान हमले पर करीना कपूर ने खुलकर की बात, बोलीं- अब तक उबर नहीं पाई हूं

सैफ अली खान पर हुए हमले पर बरखा दत्त ने हाल ही में खुलकर बात की है। उन्होंने अपने पति को आयरमैन बताते हुए कहा कि अब तक वह उस घटना से उबर नहीं पाईं हैं।

---विज्ञापन---

kareena kapoor
kareena kapoor

पांच महीने पहले सैफ अली खान पर हुए हमले ने उनके चाहने वालों के बिलकुल डरा दिया था। यह घटना इतनी दर्दनाक थी कि उनका परिवार अभी तक भी उभर नहीं पाया है। अब पहली बार करीना कपूर ने उस भयानक हमले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में जब एक्ट्रेस से उस भयावह रात के बारे में पूछा। इस बार में बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह अब तक उस सदमे से पूरी तरह से उभर नहीं पाईं हैं। उन्होंने सैफ अली खान को ‘आयरल मैन’ बताते हुए अपनी चिंता जताई। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों के बारे में और सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर खुलकर बात की।

करीना ने बताया कि मुंबई में ऐसा होना संभव नहीं

करीना कपूर खान ने आखिरकार सैफ अली खान पर हुए चाकू हमले को लेकर चुप्पी तोड़ी है। फरवरी 2025 में हुई इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया था। बरखा दत्त के साथ, मोजो स्टोरी को दिए इंटरव्यू में करीना ने कहा, “मैं अब भी इस बात से जूझ रही हूं कि अपने बच्चे के कमरे में किसी को देखना कैसा होता है।” करीना ने आगे कहा कि मुंबई जैसी सुरक्षित मानी जाने वाली जगह पर ऐसी घटना होना उनके लिए हैरान करने वाला था। उन्होंने कहा, “मुंबई में हमने ऐसी घटनाएं कभी नहीं सुनीं। यह अमेरिका जैसी जगहों में होता है। उस रात के बाद कई महीनों तक मैं सो नहीं पाई। नॉर्मल लाइफ में वापसी करना मेरे लिए बेहद कठिन हो गया था।”

---विज्ञापन---

करीना ने अपने पति सैफ को बताया आयरन मैन

करीना ने बताया कि सैफ पर उस वक्त हमला हुआ था जब अंजान आदमी चोरी के इरादे से घर में घुसा था। उस दौरन जब एक्टर ने परिवार को बचाने के लिए हिम्मत दिखाई तो उनपर चाकू से वार कर दिया गया। करीना ने कहा, “सैफ आयरन मैन हैं। उन्होंने स्थिति को संभाला, लेकिन उस दर्द को मैं आज भी महसूस करती हूं। मेरे बच्चों वह सीन नहीं देखना चाहिए था, पर अब वे सच का सामना करना सीख रहे हैं।”

---विज्ञापन---

करीना ने बच्चों के बारे में बात करते हुए कहा,  “एक मां के रूप में मैं चाहती हूं कि वे मजबूत बनें। जेह अब भी कहता है कि उसके पापा बैटमैन और आयरन मैन हैं। लेकिन मैं जानती हूं कि उन्होंने जो देखा, उसने उन्हें अंदर से बदल दिया है।”

यह भी पढ़ें:  Shefali Jariwala की मौत का राज खुलेगा आज? पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

---विज्ञापन---

ट्रोल्स पर क्या बोलीं करीना? 

सैफ पर हुए हमले के वक्त वह घर पर मौजूद नहीं थीं इस बात को लेकर उन्हों खूब ट्रोल किया गया। इसपर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, “यह पूरी तरह बकवास था। इससे मुझे गुस्सा नहीं, बल्कि दुख हुआ। क्या लोग वाकई यही देखना चाहते हैं? यह सोचकर दुख होता है कि हम किस डिजिटल युग में जी रहे हैं।” करीना ने लास्ट में भगवान को शुक्रिया अदा करते हुए कहा वह ऊपरवाले पर भरोसा करती हैं कि उनका परिवार सुरक्षित है और नॉर्मल लाइफ जी रहे हैं।

यह भी पढ़ें: ‘हिंदुस्तान हमारे बाप के बाप का…’, Diljit Dosanjh पर भड़के मशहूर सिंगर; वायरल वीडियो पर कसा तंज

---विज्ञापन---
First published on: Jun 30, 2025 08:52 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola