Karan Veer Mehra Trolled: बिग बॉस 18 के विनर करण वीर मेहरा ने पहलगाम आतंकी हमले पर एक कविता बोलते हुए वीडियो शेयर किया था। मगर अपने इस वीडियो की वजह से ही वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। करणवीर मेहरा को वीडियो बनाकर पहलगाम हमले पर आशुतोष राणा की लिखी कविता सुनाना काफी भारी पड़ गया है, क्योंकि सोशल मीडिया यूजर्स जमकर उनको लताड़ रहे हैं। वीडियो में करण ने बताया था कि कैसे आतंकवादियों ने देश को धर्म के आधार पर बांट दिया है और कैसे मानवता खो गई है। आइए जानते हैं कि इस वीडियो को लेकर करणवीर मेहरा क्यों ट्रोल हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Pahalgam Attack पर दिशा पाटनी की बहन ने निकाली भड़ास, कहा-‘पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध हो…’
करणवीर मेहरा का वायरल वीडियो
बिग बॉस 18 का खिताब जीतने वाले करणवीर मेहरा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बोलते हैं, 'बात दिया इस धरती को, क्या चांद-सितारों का होगा? नदियों को कुछ नाम दिए, बहती धरों का क्या होगा? शिव की गंगा भी पानी है, अबे जम जम भी पानी है। पंडित भी पिए मौला भी पिए, तो पानी का मजहब क्या होगा? सवाल बस इतना है कि क्या अल्लाह ने मंदिर तोड़ा, या भगवान राम ने मस्जिद तोड़ी? तुमने धरती बांट दी। कोई हिंदू है, कोई मुस्लिम, कोई सिख, कोई ईसाई, लेकिन लगता है हमने इंसान न होने की कसम खा ली है।'
करणवीर मेहरा क्यों हो रहे ट्रोल
करणवीर मेहरा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। दरअसल, इस दुख भरे माहौल में इस तरह की नाटकीय वीडियो बनाने को लेकर करण से लोग नाराज हो गए हैं। वीडियो में करण की आंखों पर लाइट भी दिख रही है, जिससे साफ है कि उन्होंने इस वीडियो को बिल्कुल तैयारी के साथ बनाया है।
यूजर्स कर रहे ऐसे-ऐसे कमेंट
करणवीर मेहरा को ट्रोल करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'भाई, मुझे आपकी यात्रा वाकई बहुत पसंद आई है और पिछले 6-7 महीनों से मैं आपको फॉलो कर रहा हूं। और आप यह पोस्ट कर रहे हैं? वाकई में आप पर शर्म आती है करणवीर मेहरा। वाकई, वाकई बहुत निराश हूं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'थोड़ी संवेदनशीलता दिखाओ! हो सकता है कि आपके पास एक दृष्टिकोण हो, लेकिन आपको यह खराब अभिनय तब दिखाना होगा जब परिवार अपने खोए हुए लोगों के लिए शोक मना रहे हों' तीसरे ने कमेंट कर लिखा, 'ऑडिशन दे रहा है भाई एक्स पे?' तो किसी ने बोला, 'क्या आप सच में हैं? ऐसी स्थिति में भी तुम्हें एक्टिंग करनी है।'
यह भी पढ़ें: Pahalgam Attack: भारतीयों पर सवाल उठा ट्रोल हुए अभिनव शुक्ला, बोले-जज्बा कहां है?
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.