रियलिटी शोज के शौकीनों दर्शकों के लिए एक और धमाकेदार शो आने वाला है। दरअसल, प्राइम वीडियो पर जल्द ही करण जौहर का नया शो ‘द ट्रेटर्स’ स्ट्रीम होने जा रहा है। इस शो में ग्लैमर, गेम और धोखे का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा। 12 जून से शुरू होने वाले इस शो में 20 फेमस सेलेब्रिटीज हिस्सा ले रहे हैं, और इनमें से एक ने सबसे ज्यादा सैलरी लेकर सभी को चौंका दिया है। आइए जानते हैं कौन हैं इस शो के सबसे महंगे कंटेस्टेंट और शो की बाकी डीटेल्स के बारे में....

करण जौहर फिर बनेंगे रियलिटी शो के होस्ट

प्राइम वीडियो पर एक नया धमाकेदार रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ जल्द ही शुरू होने जा रहा है। सबसे बड़ी बात है कि इस शो की होस्टिंग खुद करण जौहर कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने बिग बॉस ओटीटी को होस्ट किया था। अब एक बार फिर से उन्हें रियलिटी शो में बतौर हेस्ट देखने को मिलेगा। लेकिन इस बार एक बिल्कुल नए कॉन्सेप्ट के साथ वह लौट रहे हैं।

 ‘द ट्रेटर्स’ के ट्रेलर में दिखा ट्विस्ट और सस्पेंस का तड़का

‘द ट्रेटर्स’ शो के अनाउंसमेंट वीडियो में करण ने पाताल लोक, फर्जी और मिर्जापुर जैसे हिट शोज का जिक्र करते हुए शो के थीम को मजेदार अंदाज में पेश किया गया। उन्होंने कहा, "यहां कोई किसी का सच्चा दोस्त नहीं है। ये है 'द ट्रेटर्स', जहां विश्वास खत्म होता है और गेम शुरू होता है।" इसके ट्रेलर को देखकर दर्शक शो को देखने के लिए काफी एक्साइटेड लग रहे हैं। लोगों का मानना है कि इस शो में कुछ अलग होने वाला है।  

20 सेलेब्स होंगे शो का हिस्सा

'The Traitors India' के पहले सीजन में टीवी, फिल्मों, सोशल मीडिया और स्टैंड-अप कॉमेडी की दुनिया से कुल 20 फेमस चेहरे हिस्सा लेने जा रहे हैं। इस लिस्ट में करण कुंद्रा, जैस्मीन भसीन, रफ़्तार, राज कुंद्रा, ऊर्फी जावेद, जन्नत ज़ुबैर, पूरव झा, हर्ष गुजराल, एल्विश यादव, मुकेश छाबड़ा, महीप कपूर, रिबेल किड (अपूर्व मुखीजा), सुधांशु पांडे, सूफी मोतीवाला, साहिल सलाथिया, आशीष विद्यार्थी जैसे स्टार्स शामिल हैं।

सबसे ज्यादा सैलरी किसे मिल रही?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस शो के सबसे हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट करण कुंद्रा हैं। उन्होंने अपनी भागीदारी के लिए सबसे मोटी रकम चार्ज की है। वहीं रैपर रफ्तार, बिजनेसमैन राज कुंद्रा और कॉमेडियन हर्ष गुजराल भी अच्छी-खासी फीस ले रहे हैं। लेकिन आने वाले शो के स्टार्स की फीस अभी रिवील नहीं हुई है। जैसे ही स्टार्स की फीस जारी की जाती है हम आपको जरूर अपडेट कर देंगे।   यह भी पढ़ें:  Bigg Boss का ऑफर पहले ठुकरा चुके हैं ये सेलिब्रिटी, एक को फिर क्या इनवाइट

क्या है शो का फॉर्मेट?

‘द ट्रेटर्स’ का प्रीमियर 12 जून को प्राइम वीडियो पर होने वाला है। इसके नए एपिसोड हर गुरुवार को स्ट्रीम किए जाएंगे। यह शो इंटरनेशनल हिट रियलिटी सीरीज 'The Traitors' का इंडियन वर्जन है, जिसे ऑल3मीडिया इंटरनेशनल और बीबीसी स्टूडियोज इंडिया के साथ मिलकर बनाया गया है। इसमें सच्चाई, धोखा, और रणनीति का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा। यह भी पढ़ें: Bigg Boss का ऑफर पहले ठुकरा चुके हैं ये सेलिब्रिटी, एक को फिर क्या इनवाइट