आज बॉलीवुड के फिल्ममेकर करण जौहर आज यानि 25 मई को अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। 'कुछ कुछ होता है' से लेकर 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' तक, केजेओ ने इंडस्ट्री को ना सिर्फ सुपरहिट फिल्में दी हैं, बल्कि फैशन, भावना और पारिवारिक मूल्यों को भी सिनेमा के जरिए नए अंदाज में पेश किया है। उनके जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं उनके फिल्मी सफर, शानदार जिंदगी, लग्जरी कारों और करोड़ों की नेटवर्थ के बारे में।

1. कुछ कुछ होता है

साल 1998 में रिलीज हुई करण जौहर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ थी। शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी स्टारर यह कॉलेज रोमांस आज भी लोगों की पसंदीदा फिल्मों में शामिल है। इसने कई फिल्मफेयर अवॉर्ड जीते। आज भी इस फिल्म का क्रेज लोगों के बीच देखने को मिलता है।  

2. कभी खुशी कभी गम

साल  2001 में रिलीज हुई फिल्म कभी खुशी कभी गम, एक इमोशनल फैमिली ड्रामा है। इसमें अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, काजोल, ऋतिक रोशन, करीना कपूर और जया बच्चन जैसे सितारे नजर आए। यह फिल्म हर उम्र के दर्शकों को इमोशनल कर देती है। इस पारिवारिक फिल्म में इमोशन्स को कूट-कूटकर भरा गया है।  

3. कल हो ना हो

साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म कल हो ना हो करण जौहर की काफी फेमस फिल्म है। इसके लेखक और निर्माता के रूप में करण की यह फिल्म एक इमोशनल लव स्टोरी है जिसमें शाहरुख खान, सैफ अली खान और प्रीति जिंटा नजर आए। इस फिल्म की कहानी और गानें आज भी लोगों गुनगुनाते हैं।

4. माई नेम इज खान

साल 2010 में आई फिल्म माई नेम इज खान भी करण जौहर की फेमस फिल्मों में से एक है। इसमें ऑटिज्म और धार्मिक पहचान की कहानी को दिखाया गया है। शाहरुख और काजोल की इस फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहा गया। वहीं इस फिल्म में स्टार्स की एक्टिंग की भी खूब तारीफें मिलीं।

5. अग्निपथ

साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म अग्निपथ 90 के दशक की सुपरहिट फिल्म का रीमेक थी। इस फिल्म में ऋतिक रोशन, संजय दत्त और प्रियंका चोपड़ा ने दमदार रोल निभाया। इस फिल्म के निर्माता करण जौहर ही हैं। उनकी इस फिल्म को बड़े स्तर पर सराहा गया।

6. ये जवानी है दीवानी

साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म ये जवानी है दीवानी दोस्तों की खूबसूरत कहानी है। रणबीर और दीपिका की यह फिल्म दोस्ती, प्यार और जिंदगी के सफर को खूबसूरती से दिखाती है। करण इसके निर्माता थे और यह यंगस्टर्स की फेवरेट फिल्म बन गई। इस फिल्म को आज भी लोग अपने दोस्तो की याद करते हुए देख डालते हैं। वहीं फिल्म की छोटी-छोटी क्लिप्स भी इंटरनेट पर काफी वायरल होती हैं।  

7. शेरशाह

साल 2021 में आई फिल्म शेरशाह कैप्टन विक्रम बत्रा की सच्ची कहानी है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों स्टार्स के बीच इसी फिल्म को साथ में करने के बाद प्यार हो गया था। वहीं फिल्म शेरशाह में दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म के बाद ही कियारा और सिद्धार्थ ने एक दूसरे को कुछ दिनों तक डेट करने के बाद शादी कर ली।  

8. रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

साल 2023 में फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी रिलीज हुई थी। यह फिल्म करण जौहर की रोमांटिक फिल्मों की शैली को बरकरार रखा। इसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अभिनय और फैमिली ड्रामा की खूब तारीफें हुईं। यह भी पढ़ें: Sikandar OTT Release: ‘सिकंदर’ की ओटीटी पर एंट्री, जानें कहां देखें सलमान खान की मूवी?  

करण जौहर की नेटवर्थ और आलीशान लाइफस्टाइल

करण जौहर की नेटवर्थ की बात करें तो उनकी कुल संपत्ति लगभग 1,740 करोड़ रुपये बताई जाती है। उनके अर्निंग सोर्स धर्मा प्रोडक्शंस है। इसके अलावा वे टीवी शो, इवेंट्स और ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छी खासी कमाई करते हैं। वहीं उनके पास मुंबई के कार्टर रोड पर एक शानदार बंगला है जिसमें वह अपनी फैमिली के साथ रहते हैं। साथ ही मालाबार हिल्स में भी उनका एक लग्जरी अपार्टमेंट है जिसकी कीमत करीब 20 करोड़ रुपये बताई जाती है करण के पास कार कलेक्शन में BMW 745, BMW 760 और Mercedes S-Class जैसी कई लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं।     यह भी पढ़ें: सर्जरी के बाद ‘हैरी पॉटर’ फेम ने दी हेल्थ अपडेट, सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में हुए थे भर्ती