Kapoor Family: फिल्म इंडस्ट्री में कपूर खानदान (Kapoor family) सबसे पुराना खानदान है जो किसी पहचान का मोहताज नहीं है। इस खानदान का हर इंसान हमेशा किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में बना रहता है। लेकिन राज कपूर की फैमिली इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फेमस फैमिली है। आज हम राज कपूर के 3 बेटों में से सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर (Rajiv Kapoor) और उनकी एक्स पत्नी के बारे में बात करने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि राजीव की पत्नी कौन हैं और वो अब कहां हैं?
यह भी पढ़ें: बिग बजट फिल्म से कटा कपूर खानदान की बहु का पत्ता, ये एक्ट्रेस बनेगी सीता!
राजीव कपूर ने आरती से की थी लव मैरिज
आपको बता दें कि राजीव कपूर ने अपनी फैमिली के खिलाफ जाकर साल 2001 में आरती सभरवाल से शादी कर ली थी। आरती कोई हाउस वाइफ नहीं, बल्कि आर्किटेक्ट और फैशन डिजाइनर थीं। दिल्ली की रहने वाली आरती का जन्म 25 सितंबर 1967 को हुआ था और उन्होंने ग्रेजुएशन डिजाइन और आर्किटेक्ट में ही किया है। डिजाइन की पढ़ाई के लिए वह न्यूयॉर्क गई। आरती ने अपने करियर की शुरुआत एक आर्किटेक्ट के रूप में की थी।

साल 2003 में हो गए दोनों अलग
राजीव और आरती की लव मैरिज ज्यादा समय तक नहीं चली और साल 2003 में 2003 में दोनों का तलाक हो गया। तलाक के बाद आरती कनाडा चली गई जहां उन्होंने लॉ फर्म में पैरा-लीगल के तौर पर काम करना शुरू कर दिया था। लेकिन उनकी ये नौकरी भी ज्यादा नहीं चली। वो बाद में दिल्ली लौट आईं और साल 2004 में उन्होंने अपना फैशन लेबल zachary लॉन्च किया, लेकिन वो भी फ्लॉप हो गया।

आरती ने खोला अचार का बिजनेस (Kapoor Family)
जब उनका फैशन का बिजनेस नाकाम रहा तो आरती ने पिकल पोकल नाम से अचार का बिजनेस खोल लिया। उनका ये बिजनेस बहुत अच्छा चल रहा है, जिसका वो अक्सर सोशल मीडिया पर एड करती रहती हैं।
अभी भी सिंगल हैं आरती
राजीव कपूर से तलाक के बाद आरती ने अपना घर नहीं बसाया वो अभी भी सिंगल हैं। अब आरती 53 साल की हो गई हैं लेकिन उनकी फिटनेस देख आप उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकते। बात उनके एक्स पति राजीव की करें को उन्होंने भी आरती से तलाक लेने के बाद दोबारा शादी नहीं की।

आरती ने कपूर खानदान से रिश्ता जोड़ने की कोशिश की (Kapoor Family)
आपको बता दें कि आरती सभरवाल ने कपूर खानदान से रिश्ता जोड़ने की कोशिश की। उन्होंने नीतू और रिद्धिमा को इंस्टाग्राम पर फॉलो भी किया लेकिन नीतू रिद्धिमा ने उन्हें फॉलो बैक नहीं किया है। इससे साफ झलकता है कि कपूर खानदान उनसे कोई रिश्ता नहीं रखना चाहता। ऐसे में आरती भी अपनी बिंदास लाइफ जी रही हैं और कभी अपनी जेठानी देवरानी नीतू कपूर और बबीता कपूर से मिलने की कोशिश भी नहीं करती हैं।
कपूर खानदान ने उन्हें बहू के रूप में नहीं किया था स्वीकार
खबरों के मुताबिक आरती को कभी कपूर खानदान ने अपनी बहू के रूप में स्वीकार ही नहीं किया था। जब वो कपूर खानदान की बहू थीं तब भी कभी किसी परिवार वालों के साथ कभी भी स्पॉट नहीं हुईं। अब जब राजीव कपूर नहीं रहे तो भी आरती उनसे किसी तरह का कोई रिश्ता नहीं निभाती हैं। यही नहीं एक्स पति राजीव कपूर के निधन के बाद भी आरती की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया।