Wednesday, 3 September, 2025
TrendingBigg Boss 19

---विज्ञापन---

कपूर खानदान का बेटा हो गया मधुबाला के प्यार में पागल, शादी के नाम पर भड़क गई थी मां..

Kapoor family Star Son Love Madhubala: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े घराने, कपूर खानदान, के एक स्टार बेटे मधुबाला के प्यार में पागल हो गए थे और उनसे शादी करना चाहते थे।

Kapoor Family Star Son Love Madhubala

Kapoor Family Star Son Love Madhubala: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कई सारी एतिहासिक फिल्मों के अलावा एक्टर, सिंगर और डायरेक्टर से जुड़ी कई सारी किस्से और कहानियां भी होती हैं। ऐसे किस्से हमेशा उस समय की यादों को ताजा कर देते हैं। आज इसी भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के किस्सों के खजाने से एक प्रेम कहानी बाहर निकाली गई है। ये प्रेम कहानी किसी और की नहीं बल्कि इंडस्ट्री के सबसे बड़े घराने, कपूर खानदान, के बेटे की है, जो एक्ट्रेस मधुबाला के प्यार में पागल हो गए थे और उनसे शादी करना चाहते थे। हम बात कर रहे हैं सुपरस्टार शम्मी कपूर की।

मधुबाला के प्यार में पागल थे शम्मी कपूर

इंडस्ट्री को कई हिट रोमांटिक फिल्में देने वाले शम्मी कपूर का भी पहला प्यार अधूरा रह गया था। जानकारी के अनुसार, जब शम्मी कपूर 20 साल के थे तब उन्हें मेगास्टार मधुबाला से प्यार हो गया था। समय के साथ शम्मी का मधुबाला के लिए प्यार बढ़ता रहा। मधुबाला के प्यार में शम्मी कपूर इतने पागल हो गए थे कि वो 20 साल की उम्र में ही उनसे शादी कर उन्हें अपनी पत्नी बनाना चाहते थे।

मां ने कराया हकीकत से रूबरू

मधुबाला से शादी करने की इच्छा शम्मी कपूर ने अपनी मां रामसरनी मेहरा कपूर के सामने रखी। लेकिन ये सुनने के बाद शम्मी कपूर की मां पहले तो भड़क गईं, लेकिन फिर उन्होंने शम्मी कपूर को हकीकत से रूबरू करवाया। उन्होंने शम्मी से कहा कि वह एक हिंदू हैं और मधुबाला एक मुसलमान, इसलिए उन दोनों की शादी कभी नहीं हो सकती।

यह भी पढ़ें: मुमताज, जीनत और हेमा को इस अभिनेत्री ने दी थीं कांटे की टक्कर, शादी के बाद बदल गई जिंदगी

शम्मी कपूर और मधुबाला का रिश्ता

मां के समझाने के बाद शम्मी कपूर ने मधुबाला से शादी तो नहीं की, लेकिन दोनों के बीच कुछ समय के लिए एक रिश्ता तो जरूर कायम हो गया था। ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला। इसके बाद गीता बाली के साथ शम्मी कपूर की नजदीकिया बढ़ने लगी। दोनों के बीच प्यार हुआ और दोनों ने शादी कर ली। वहीं, मधुबाला ने किशोर कुमार से शादी कर ली।

First published on: Sep 03, 2025 01:05 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.