Tuesday, 15 October, 2024

---विज्ञापन---

Kapil Sharma Show: ‘चुंबक’ की बेबो से खास डिमांड, नए प्रोमो में सुनील ग्रोवर को देख लोट-पोट हुए फैंस

The Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा शो का नया प्रोमो रिलीज हुआ है। इसमें सुनील ग्रोवर की करीना के लिए दीवानगी देख फैंस हंस-हंसकर लोट-पोट हो गए। आइए आपको भी बताते हैं सुनील ग्रोवर ऐसा क्या कर बैठे...

The Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा शो का तीसरा एपिसोड नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। शो का नया प्रोमो सामने आया है। इसमें सुनील ग्रोवर की कॉमेडी का तड़का देख फैंस हंस-हंसकर से लोट-पोट हो गए। शो का नया एपिसोड आज यानी 12 अक्टूबर को रिलीज होने जा रहा है। इसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस और कपूर सिस्टर्स करीना और करिश्मा दिखाई देंगी। दोनों बहनों के साथ कपिल शर्मा शो की पूरी कास्ट मस्ती करती नजर आएंगी। आइए आपको शो के नए प्रोमो के बारे में बताते हैं।

कपूर सिस्टर्स आएंगी नजर

‘द कपिल शर्मा शो’ का दूसरा सीजन नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है। अपनी पुरानी कास्ट के साथ कपिल ऑडियंस पर कॉमेडी का जादू चला रहे हैं। शो के नए एपिसोड में करीना कपूर और करिश्मा कपूर नजर आएंगी। इसमें दोनों बहनें एक-दूसरे के सीक्रेट्स रिवील करती नजर आएंगी। वहीं सुनील ग्रोवर भी अपने मजेदार अंदाज से ऑडियंस को एंटरटेन करेंगे।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: वायरल भाभी का मेलोड्रामा, बग्गा का अनशन… जेल से मिली आजादी; घरवालों की बढ़ी मुश्किलें

‘चुंबक’ की करीना से ये डिमांड

मेकर्स ने शो का नया प्रोमो रिलीज किया है। इसमें सुनील ग्रोवर अपने ‘चुंबक’ किरदार में नजर आ रहे हैं। सुनील करीना कपूर को बता रहे हैं कि वह उनके बहुत बड़े फैन हैं। वहीं सुनील अपने सीने पर करीना कपूर की फोटो चिपकाए हुए दिखते हैं। इस दौरान वह बताते हैं कि जब से उनका ‘दबंग 2’ में गाना ‘फेवीकोल से’ सुना है वह उनका फोटो सीने से लगाए घूम रहे हैं। वहीं वह कहते हैं कि उस दिन से मैं नहाया भी नहीं हूं। सुनील करीना से कहते हैं कि उन्हें करीना से बस एक हग चाहिए। इस पर कपिल कहते हैं कि पहले नहा कर आइए।

सेट पर नहाए सुनील

सुनील सेट पर ही नाहते दिखाई देते हैं और सारी ऑडियंस उनकी इस हरकत से जोर-जोर से ठहाके मारने पर मजबूर हो जाती है। इसके बाद वह करीना के पीछे-पीछे भागते हुए दिखाई देते हैं। हालांकि करीना से उनको झप्पी मिल ही जाती है। जब प्रोमो में ही इतना मजेदार दिखाई दे रहा है तो एपिसोड और मजेदार होने वाला है।

यह भी पढ़ें: माफी ही मांगनी थी तो… बिग बॉस में गए क्यों अनिरुद्धाचार्य , वीडियो में खुद बताया सच

First published on: Oct 12, 2024 11:56 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.