Sunil Grover in Mahakumbh 2025: 'कपिल शर्मा शो' के कॉमेडियन सुनील ग्रोवर को प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ में शामिल हुए। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर महिलाओं के एक ग्रुप के बीच बैठकर फोटो शेयर की है। इसमें वो उनके साथ कुछ बातें करते नजर आ रहे हैं। वहीं फैंस को सुनील की इन फोटोज को देखकर 'गुत्थी' की याद आ गई। इससे पहले सुनील ने सोशल मीडिया अकाउंट पर संगम में स्नान करते हुए एक खूबसूरत वीडियो भी शेयर की। फैंस को सुनील का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है।
यह भी पढ़ें: Rashmika Mandanna की जिंदगी में पार्टनर कौन? लव लाइफ पर एक्ट्रेस ने खुलकर की बात
भक्ति में लीन सुनील
सुनील ग्रोवर अपनी शानदार कॉमेडी से लोगों को खूब हंसाते हैं। फैंस उनके ह्यूमर के दीवाने हैं। वहीं अब सुनील अपनी कॉमेडी वाली दुनिया से दूर महाकुंभ में श्रद्धा भक्ति में लीन नजर आए। पहले उन्होंने संगम में आस्था की डुबकी लगाते हुए एक वीडियो शेयर की। वहीं अब उन्होंने एक और खूबसूरत पोस्ट शेयर की है।
महिलाओं संग फोटो
सुनील ने महाकुंभ से एक खूबसूरत पोस्ट शेयर की। इसमें वो महिलाओं के एक ग्रुप के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। इसे देख फैंस को सुनील के दूसरे अवतार गुत्थी की याद आ गई। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, 'गुत्थी का परिवार।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'जमीन से जुड़े, कॉमेडी किंग।'
कैप्शन ने जीता दिल
इससे पहले सुनील संगम में आस्था की डुबकी भी लगाते नजर आए थे। साथ ही उन्होंने वीडियो भी शेयर की थी। सुनील ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'महाकुंभ 2025 में आने के लिए बहुत-बहुत बधाई। बहुत समय से प्रतीक्षित डुबकी लगाने के लिए धन्य महसूस कर रहा हूं। इतने सारे साधु, संत, ऋषि, मुनि, महात्मा हजारों सालों से इसी जल में यहां आते रहे हैं। मैं पूर्ण, संपूर्ण महसूस करता हूं। यहां तक पहुंचने में मेरी मदद करने वाले प्रत्येक व्यक्ति का आभार।' सुनील का ये अंदाज फैंस के दिल में उतर गया।
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड के इन 4 दिग्गज गायकों को Padma Awards क्यों नहीं? सोनू निगम ने उठाए सवाल
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.