Kangana Ranaut Loksabha Elections: एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने 37वें बर्थडे के मौके पर देवी के दर्शन करने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में बगलामुखी मंदिर पहुंचीं। इस मौके पर जब मीडिया ने उनसे पूछा कि क्या सच में वो लोकसभा चुनाव लड़ने वाली हैं। इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा कि अगर देवी माता की कृपा रही तो वो चुनाव जरूर लड़ेंगी। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि वो कौन से सीट से चुनाव लड़ना चाहती हैं।
कहां से चुनाव लड़ना चाहती हैं कंगना
कंगना ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वो चुनाव जरूर लड़ना चाहेंगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अगर माता की कृपा रही तो वो हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहेंगी। बता दें कि कंगना मंडी की रहने वाली हैं। अपने क्षेत्र में एक्ट्रेस काफी लोकप्रिय है, शायद यही कारण है कि उन्होंने इस सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है।
इस वर्ष भी मैंने अपने जन्मदिन पे माँ शक्ति के दर्शन किए, हिमाचल में विश्वप्रख्यात बग्लामुखी जी के दर्शन करने के बाद परिवार सहित शक्तिपीठ ज्वाला जी के भी दर्शन किए, इस प्राचीन शक्तिपीठ में माँ सती का स्वाधिष्ठान ( जीभा) भाग गिरा था, यहाँ आदिकाल से ज्योति जल रही है, कोई जल कोई… pic.twitter.com/owANMvpT2g
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) March 23, 2024
देवी के दर्शन के बाद सोशल मीडिया पर किया पोस्ट शेयर
कंगना ने बगलामुखी मंदिर के दर्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की। पोस्ट शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा ‘इस साल भी मैंने अपने जन्मदिन पर मां शक्ति के दर्शन किए, इसके बाद परिवार सहित शक्तिपीठ ज्वाला जी के भी दर्शन किए, मान्यताओं के अनुसार प्राचीन शक्तिपीठ में से एक इस जगह पर मां सती की स्वाधिष्ठान यानी जीभ भाग गिरा था। यहां आदिकाल से ज्योति जल रही है, कोई जल कोई पदार्थ उस ज्वाला को बुझा नहीं सकती। इसके आगे एक्ट्रेस ने लिखा आज बहुत सालों बाद उन्हें माता का बुलावा आया। उन्होंने सब के लिए सुख और मंगल की कामना की।
मंडी से फिलहाल कांग्रेस की प्रतिभा सिंह है सांसद
कंगना को बीजेपी की तरफ से इस सीट के लिए टिकट मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। फिलहाल इस सीट से कांग्रेस की प्रतिभा सिंह है सांसद हैं। हालांकि, उन्होंने इस बार चुनाव लड़ने से मना कर दिया है। देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टी किस इस सीट से मैदान में उतारती है।