Friday, 17 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Jurassic World Rebirth के सामने फीकी पड़ी Metro In Dino, जानें बॉक्स ऑफिस पर अब तक कितने छापे नोट?

Jurassic World Rebirth and Metro In Dino Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर अमेरिकन और हिंदी मूवी छाई हुई है। कमाई के मामले में 'मेट्रो इन दिनों' 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' से पीछे नजर आ रही है। आइए आपको भी बताते हैं दोनों मूवीज ने अब तक कितनी कमाई की है?

---विज्ञापन---

Photo Credit- Instagram

Jurassic World Rebirth and Metro In Dino Box Office Collection: अमेरिकन साइंस एक्शन मूवी ‘जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ’ और भारतीय रोमांटिक फिल्म मेट्रो इन दिनों सिनेमाघरों में छाई हुई हैं। दोनों ही मूवीज को बॉक्स ऑफिस पर 4 दिन हो गए हैं। ‘मेट्रो इन दिनों’ अमेरिकन मूवी के सामने फीकी पड़ गई है। चौथे दिन ही कमाई के मामले में मूवी की हवा टाइट हो गई है। हालांकि ‘जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ’ की कमाई में भी गिरावट देखने को मिली है। तो चलिए जानते हैं दोनों मूवीज ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कितने नोट छापे हैं?

यह भी पढ़ें: Netflix पर भारत में छाईं ये 5 फिल्में, तीसरे वाली में देखने को मिलेंगी 4 लव स्टोरीज

---विज्ञापन---

‘जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ’ की कमाई

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकन मूवी ‘जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ’ की कमाई में चौथे दिन गिरावट देखने को मिली। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 4.25 करोड़ का बिजनेस किया। वहीं इसकी इंग्लिश ऑक्यूपेंसी 13.87% रही। शोज की बात करें तो सुबह के शो 7.02%, दोपहर के शो 13.03%, शाम के शो 17.04% और रात के शो 18.37% रहे। मूवी ने अभी तक 43.25 करोड़ की ही कमाई की है।

---विज्ञापन---

‘मेट्रो इन दिनों’ ने कितनी की कमाई?

वहीं दूसरी ओर ‘मेट्रो इन दिनों’ की कमाई की बात की जाए तो चौथे दिन मूवी ने 2.50 करोड़ का बिजनेस किया। इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 15.66% रही। इसमें सुबह के शो 7.82%, दोपहर के शो 15.12%, शाम के शो 18.74% और रात के शो 20.97% रहे। मूवी ने अब तक 19.25 करोड़ की कमाई की है। वहीं ये आंकड़ा ‘जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ’ से कहीं कम है।

---विज्ञापन---

दोनों मूवीज की कास्ट

‘मेट्रो इन दिनों’ की कास्ट पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। मूवी में चार कपल की लव स्टोरी दिखाई गई है। जिनमें सारा अली खान-आदित्य रॉय कपूर, नीना गुप्ता-अनुपम खेर, फातिमा सना शेख-अली फजल और कोंकणा सेन शर्मा-पंकज त्रिपाठी की जोड़ी शामिल है। वहीं दूसरी ओर ‘जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ’ की बात करें तो इसमें स्कारलेट जोहानसन, जोनाथन बेली, लूना ब्लेज और महेरशला अली लीड रोल में नजर आए हैं।

यह भी पढ़ें: Dilip Kumar की याद में पत्नी सायरा बानो की आंखें नम, वायरल हुआ इमोशनल नोट; बोलीं- मेरा पूरा दौर…

---विज्ञापन---
First published on: Jul 08, 2025 06:34 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola