---विज्ञापन---

John Abraham समेत इन सेलेब्स ने खरीदी करोड़ों की प्रॉपर्टी, पठान एक्टर के बंगले की कीमत सबसे ज्यादा

Bollywood Celebs New Property: जॉन अब्राहम ने मुंबई में नया बंगला खरीदा है और उनसे पहले पिछले साल कई सेलेब्स ने भी प्रॉपर्टी ली है।

John Abraham New 75 crores bungalow
image credit: e24 edit

Bollywood Celebs New Property: नए साल के पहले ही दिन बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम (John Abraham) सुर्खियों में आ गए हैं। जॉन साल 2023 में शाहरुख खान स्टारर पठान में विलेन बने नजर आए थे। इस फिल्म में एक्टर के रोल को लोगों ने काफी पसंद किया था। अब नया साल आते ही जॉन फिर से चर्चाओं के बाजार में छा गए हैं, एक्टर (John Abraham New Property) ने मुंबई में एक नई प्रॉपर्टी खरीदी है। जॉन ने करोड़ों की कीमत वाली इस डील को हाल ही में फाइनल किया है।

बंगले के मालिक बने जॉन (Bollywood Celebs New Property)

जॉन अब्राहम (John Abraham New Property) ने मुंबई के लिंकिंग रोड, खार पर एक आलीशान बंगला खरीदा है। एक्टर के इस नए बंगले (John Abraham Bungalow) की कीमत 75 करोड़ रुपये बताई जा रही है। IndexTap.com के मुताबिक, पठान एक्टर ने इस नई प्रॉपर्टी को पिछले महीने यानी 27 दिसंबर 2023 को इस प्रॉपर्टी के 70.8 करोड़ रुपये के एग्रीमेंट पर साइन किए थे। इसके अलावा स्टांप ड्यूटी के तौर पर उन्होंने 4.25 करोड़ रुपये एडिशनल पे किए गए थे।

कैसी है एक्टर की नई प्रॉपर्टी (John Abraham New Property)

खबरों की मानें तो जॉन अब्राहम (John Abraham New Property) ने प्रवीण नाथलाल शाह एंड फैमिली के बंगले (John Abraham Bungalow) को खरीदा है और ये प्रॉपर्टी 372 निर्मल भवन, एक ग्राउंड-प्लस-दो मंजिला कंस्ट्रक्शन है। लैंड के एरिया के बात करें तो यह 7 हजार 722 स्कवॉयर फुट है और बंगले का एरियार 5,416 वर्ग फुट है। फिलहाल इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि एक्टर (John Abraham New Property) अपनी इस नई प्रॉपर्टी का क्या करने का प्लॉन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: नए साल पर Bigg Boss फेम एक्टर को गहरा सदमा, मां की मौत पर फेसबुक पर छलका दर्द

साल 2023 में इन सेलेब्स ने खरीदी प्रॉपर्टी (Bollywood Celebs New Property)

गौरतलब है कि जॉन अब्राहम (John Abraham New Property) से पहले साल 2023 में बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने प्रॉपर्टी में इनवेस्ट किया है। इस लिस्ट में आलिया (Alia Bhatt) ने तीन प्रॉपर्टीज से लेकर अनन्या पांडे (Ananya Panday) ने शानदार अपार्टमेंट काजोल (Kajol) ने 16.50 करोड़ का नया प्रीमियम अपार्टमेंट लिया है। अजय देवगन ने 45.09 करोड़ और कार्तिक आर्यन ने 17.50 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी ली है। सोनाक्षी सिन्हा, मनोज बाजपेयी और प्रीति जिंटा जैसे फिल्मी सितारों ने भी साल 2023 में प्रॉपर्टी खरीदी है।

First published on: Jan 01, 2024 01:15 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.