---Advertisement---

दादी के निधन की खबर सुनते ही दौड़ी आईं Janhvi-Khushi, कपूर खानदान पर टूटा दुखों का पहाड़

अनिल कपूर की मां के निधन की खबर सुनते ही इंडस्ट्री में मातम पसर गया है। दादी के निधन की खबर को सुनते ही जाह्ववी और खुशी कपूर और उनका फैमिली अनिल कपूर के घर पहुंच गई हैं।

Nirmala kapoor
Anil Kapoor Mother Passes Away: बॉलीवुड की जानी-मानी कपूर फैमिली पर दुखों का पहाड़ टूट गया है, अनिल, संजय और बोनी कपूर की मां निर्मल कपूर ने हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया है। 2 मई को निर्मल कपूर का निधन हो गया है, जिनकी उम्र 90 साल थी। निर्मल कपूर के निधन की खबर सुनते ही जाह्वनी-खुशी और पूरा कपूर परिवार अनिल कपूर के घर पहुंच गया है। यह भी पढ़ें: Anil Kapoor के घर से आई बुरी खबर, मां निर्मल का हुआ निधन

अनिल कपूर के घर पहुंची जाह्ववी-खुशी

अनिल कपूर की मां के निधन की खबर सुनते ही इंडस्ट्री में मातम पसर गया है और इस खबर को सुनते ही बोनी और संजय कपूर की फैमिली अनिल कपूर के घर पहुंच गई। अनिल कपूर के घर के बाहर से वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों कारों से जाह्ववी, खुशी, शनाया और उनका छोटा भाई जहान और अंशुला कपूर उतरते दिख रहे हैं।

जाह्ववी के साथ दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड

वायरल वीडियो में जाह्ववी कपूर के साथ उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी उनके चाचा अनिल कपूर के घर पहुंचे हैं। इस दौरान उनका एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें जाह्ववी और शिखर बात करते नजर आ रहे हैं। जाह्ववी कपूर सफेद सूट-सलवार में दादी के निधन की खबर सुनते आईं, इस दौरान शिखर पहाड़िया के हाथ में प्लास्टर भी नजर आया। शिखर के हाथ में चोट लगी है, उसके बावजूद वो जाह्ववी के साथ इस दुख की घड़ी में साथ खड़े हैं।

अनिल के घर पहुंचा कपूर खानदान

अनिल कपूर के घर पर निर्मल कपूर के निधन की खबर सुनते ही पूरा कपूर परिवार पहुंचा। खुशी, अंशुला और जहान कपूर सब इस मुश्किल समय में एक-दूसरे के साथ खड़ा हैं। हालांकि अभी कपूर परिवार में से किसी ने भी इस बारे में किसी भी तरह का कोई भी बयान या पोस्ट शेयर नहीं किया है। यह भी पढ़ें: आ गई Panchayat 4 Teaser की रिलीज डेट,Prime Video ने किया रिवील

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.