Janhvi Kapoor Trolled: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने जन्माष्टमी पर एक खास इवेंट अटेंड किया। अपनी फिल्म ‘परम सुंदरी’ को प्रमोट करते हुए एक्ट्रेस दही हांडी के एक प्रोग्राम में शामिल हुई थीं। अब उनके दही हांडी फोड़ते हुए वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल पैदा कर दी है। एक्ट्रेस ने इस दौरान कुछ ऐसा किया कि अब उन्हें इंटरनेट पर बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है। वो जन्माष्टमी पर दही हांडी फोड़ते हुए ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाती हुई नजर आई हैं।
दही हांडी फोड़ते हुए बड़ी भूल कर बैठीं जान्हवी कपूर
उनका वीडियो इतना अटपटा लग रहा है कि लोग खुद को श्रीदेवी की बेटी को ट्रोल करने से रोक नहीं पा रहे हैं। ‘परम सुंदरी’ अब लोगों के निशाने पर आ गई हैं। जान्हवी कपूर ने जन्माष्टमी पर दही हांडी फोड़ने से पहले भगवान कृष्ण को याद नहीं किया, बल्कि वो देशभक्ति दिखाती हुई नजर आई हैं। अब उनका ये बयान चर्चा में आ गया है और क्लिप सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। लोग एक्ट्रेस के इस वीडियो को देखने के बाद उनका सोशल मीडिया पर मजाक बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
जान्हवी कपूर ने जन्माष्टमी पर लगाए भारत माता के नारे
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘दीदी को लगा इंडिपेंडेंस डे चल रहा है।’ एक ने कहा, ‘हैप्पी दिवाली बोलना था पगली।’ एक ट्रोलर ने लिखा, ‘अच्छा हुआ ईद मुबारक नहीं बोला।’ एक ने लिखा पढ़ाई इंडिपेंडेंस डे की थी और एग्जाम जन्माष्टमी का हो गया। तो किसी ने सवाल उठाया कि बॉलीवुड स्टार्स सारे काम उलटे क्यों करते हैं। एक शख्स ने एक्ट्रेस का मजाक बनाते हुए कहा, ‘परफॉरमेंस प्रेशर में आ गई।’ तो किसी ने लिखा, ‘बॉलीवुड से ग्रेजुएट हैं ये सब।’
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में इस बार बदलेंगे सजा के तरीके, फैंस को खल सकती है एक बड़ी कमी
बुरी तरह ट्रोल हुईं जान्हवी कपूर
एक यूजर ने फनी कमेंट करते हुए लिखा, ‘जीसस दा खालसा, जीसस दी फतेह।’ इतना ही नहीं इस वीडियो को देख एक शख्स ने तो जान्हवी कपूर को ओणम की भी बधाई दे दी है। तो कोई उन्हें ज्ञान देता हुआ नजर आ रहा है कि जन्माष्टमी पर दही हांडी फोड़ते हुए क्या कहना चाहिए। अब जान्हवी कपूर के इस वीडियो ने लोगों को गॉसिप करने का नया टॉपिक दे दिया है।