Yoga से खुद फिट रखती हैं ये हसीनाएं, चेहरा देख नहीं लगा पाएंगे उम्र का अंदाजा
International Yoga Day 2025: 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के तौर पर मनाया जाता है, जिसमें दुनियाभर के लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा भी लेते हैं। बॉलीवुड की कई हसीनाओं के लिए योग उनकी दिनचर्या का सबसे अहम हिस्सा है, क्योंकि योग से ही वो खुद को फिट रखती हैं। बॉलीवुड में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिनकी उम्र का अंदाजा आप उनको देखकर नहीं लगा सकते हैं। आइए आज उन्हीं कुछ एक्ट्रेसेस के बारे में बात करते हैं, जिनकी खूबसूरती का राज योग है।
उम्र को योग से देती हैं मात
मलाइका अरोड़ा से लेकर शिल्पा शेट्टी समेत बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस अपनी फिटनेस और खूबसूरती के लिए लोगों के बीच फेमस हैं। 51 साल की मलाइका अरोड़ा हो या फिर 50 साल की शिल्पा शेट्टी हो। इन दोनों एक्ट्रेस ने योग अपनी लाइफ का हिस्सा बना लिया है और दोनों सोशल मीडिया पर फैंस के साथ भी अपनी फिटनेस वीडियो शेयर करती रहती हैं। करीना कपूर खान भी दो बच्चों की मां बनने के बाद आज भी खुद को फिट रखती हैं, वो भी घर पर ही योग के जरिए खुद को शारीरिक और मानसिक तौर दोनों ही तौर पर फिट रखती हैं।
यह भी पढ़ें: एक्टर Tushar Ghadigaonkar ने ली अपनी जान, दोस्त बोले- कोई रास्ता नहीं…
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.