International Yoga Day 2025: योगा आज दुनियाभर में लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बन गया है और 21 जून को पूरी दुनिया में लोग अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के तौर पर मनाते हैं। इस खास दिन पर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक सभी योगाभ्यास करते हैं और हर सभी को मोटिवेट भी करते हैं। योगा दिवस के मौके पर कई बॉलीवुड से लेकर टीवी स्टार्स तक ने अपनी योगा करते हुए फोटोज और वीडियो फैंस के साथ शेयर की हैं। फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर ने लोगों के बीच योगा दिवस को अलग अंदाज में मनाया। मलाइका और अर्जुन दोनों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: International Yoga Day 2025 पर क्या बोले सेलेब्स? किसी ने किया योग तो किसी ने जीता अवॉर्ड
मलाइका अरोड़ा ने सिखाया योग
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के मौके पर मलाइका अरोड़ा ने आम लोगों को योग सिखाया। मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस के लिए ही जानी जाती हैं और अक्सर ही वो इंस्टाग्राम पर अपनी योग वीडियोज फैंस के साथ साझा करती हैं। ऐसे में आज योग दिवस के मौके पर हरियाणा के गुरुग्राम में एक इवेंट में एक्ट्रेस ने आम लोगों को योग सिखाया। ऑलिव ग्रीन कलर की योगा पैंट्स और क्रॉप टॉप पहने हुए पोनी टेल में मलाइका खूब जच रही थीं।
अर्जुन कपूर करते दिखे साधना
मलाइका अरोड़ा के अलावा एक्टर अर्जुन कपूर का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वो लोगों के साथ साधना करते दिखाई दे रहे हैं। मुंबई में एक इवेंट में अर्जुन कपूर ने हिस्सा लिया, जहां आम लोगों के बीच एक्टर ने भी साधना की। सफेद रंग के कुर्ते-पायजामे में अर्जुन कपूर हाथ जोड़कर साधना करते दिखे, इस दौरान उन्होंने आंखों पर चश्मा भी लगाया हुआ था।
योग करते दिखे सुनील शेट्टी
एक्टर सुनील शेट्टी ने भी सोशल मीडिया पर अपनी योग करते हुए फोटो शेयर की है और उसके साथ ही उन्होंने लोगों के लिए खास मैसेज भी लिखा है। सुनील शेट्टी ने अपनी फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, 'बहुत तेजी से आगे बढ़ रही दुनिया में, योग सिर्फ एक अभ्यास नहीं है, ये अपने आप में वापस आने का एक तरीका है। '
यह भी पढ़ें: Kuberaa OTT Release: थिएटर्स के बाद कब और कहां स्ट्रीम होगी Dhanush की फिल्म? जानें डिटेल्स
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.