Inspector Zende on Netflix: बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘इंस्पेक्टर झेंडे’ नेटफ्लिक्स पर जब से रिलीज हुई है, हर तरफ इसकी चर्चा है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि ये फिल्म असली घटना पर बेस्ड है। मधुकर बी झेंडे जो मुंबई पुलिस में अधिकारी थे और जिन्होंने मोस्ट वांटेड बिकिनी किलर चार्ल्स शोभराज को दो बार पकड़ा था, फिल्म में उन्हीं की कहानी दिखाई है। मनोज बाजपेयी ने इंस्पेक्टर झेंडे का किरदार प्ले किया है, जबकि चार्ल्स शोभराज, जिसका फिल्म में नाम बदलकर कार्ल भोजराज रखा गया है, उसका किरदार जिम सरभ ने निभाया है। यहां हम आपको फिल्म देखने के 3 कारण बता रहे हैं।
मनोज बाजपेयी का फैमिली मैन वाला लुक
एक्टर मनोज बाजपेयी फिल्म ‘इंस्पेक्टर झेंडे’ की जान हैं। उनके किरदार में काफी हद तक फैमिली मैन वाली झलक दिखी है, जो अपनी फैमिली और बच्चों से प्यार करता है लेकिन डेडिकेटेड पुलिस अधिकारी भी है। मनोज बाजपेयी इंस्पेक्टर झेंडे के किरदार में इस तरह से घुसे हैं और उनका ह्यूमर फिल्म में कमाल का है।
कहानी की खूबसूरती
यूं तो फिल्म ‘इंस्पेक्टर झेंडे’ की कहानी एक पुलिस अधिकारी और कुख्यात अपराधी को पकड़ने पर बनी है लेकिन मेकर्स ने इसे बड़ी ही खूबसूरती से पेश किया है। फिल्म में कोई भी कैरेक्टर कॉमेडी नहीं करता है लेकिन किरदारों के साथ डायलॉग और पंच को इस तरह से पिरोया गया है कि फिल्म देखने के दौरान आपको हर कुछ मिनट में हंसी आती रहेगी।
यह भी पढ़ें: BO Report: द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स ने कर दिया Baaghi 4 का खेला! द बंगाल फाइल्स का बुरा हाल
डायरेक्शन भी बेहद जबरदस्त
मराठी एक्टर चिन्मय डी मंडलेकर ने फिल्म ‘इंस्पेक्टर झेंडे’ से डायरेक्शन की कमान संभाली है लेकिन पहली ही फिल्म में उन्होंने इतना कमाल और शानदार डायरेक्शन किया है, जो आपको एहसास नहीं होने देगा कि ये बतौर डायरेक्शन उनकी पहली फिल्म है। शुरू से आखिर तक फिल्म आपको स्क्रीन से बांध कर रखती है।