---विज्ञापन---

इंडियन पॉप आइकन उषा उत्थुप कौन, जिनके पति का 78 साल की उम्र में हुआ निधन!

Usha Uthup Husband Died: इंडियन पॉप आइकन उषा उत्थुप के घर मातम पसरा है। उनके परिवार से खबर आई है कि उषा के पति का निधन हो गया है। चलिए जानते हैं, कौन थे उषा के पति और कैसे उनका निधन हुआ।

Usha Uthup Husband Died
Usha Uthup Husband Died

Usha Uthup Husband Died: इंडियन पॉप आइकन स्टार उषा उत्थुप सहित पूरी इंडस्ट्री शोकाकुल है। दरअसल, उषा उत्थुप के परिवार ने जानकारी दी है कि उषा के पति जानी चाको उत्थुप का सोमवार को कोलकाता में निधन हो गया। जानी चाको उत्थुप 78 साल के थे। खबरों के मुताबिक, जानी चाको उत्थुप का निधन उस समय हुआ जब वे अपने घर पर टीवी देखते समय काफी बेचैनी महसूस कर रहे थे। उन्हें तुरंत हॉस्पिटल लेकर जाया गया, लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हार्ट अटैक से हुआ मौत

डॉक्टर्स के मुताबिक, जानी चाको उत्थुप की दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई है। आपको बता दें, जानी उत्थुप पेशे से चाय के बागान के बिजनेस से जुड़े हुए थे। उषा उत्थुप और जानी चाको उत्थुप की पहली मुलाकात 70 के दशक की शुरुआत में नामी ट्रिंकास में हुई थी। जानी चाको उत्थुप कोट्टायम के मनारकौड पेनुमकल परिवार से थे। जानी चाको उत्थुप सिंगर उषा उत्थुप के दूसरे पति थे। उनके पहले पति दिवंगत रामू थे।

उषा और जानी उत्थुप के एक बेटी अंजलि उत्थुप और एक बेटा सनी उत्थुप हैं। परिवार के मुताबिक, जानी उत्थुप का अंतिम संस्कार मंगलवार को कोलकाता में किया जाएगा।

कौन हैं उषा उत्थुप

प्लेबैक सिंगर उषा उत्थुप का जन्म 7 नवंबर, 1947 को मुंबई के तमिल ब्राह्मण अय्यर परिवार में हुआ। उषा उत्थुप 76 साल की हैं। 1960 के अंत से उन्होंने कई गानों में अपनी आवाज दी। वह एक सिंगर होने के साथ-साथ एक्ट्रेस भी हैं। उन्हें ‘शान से’, ‘वंदे मातरम’, ‘वन टू चा चा चा’, ‘हरे रामा, हरे कृष्णा’ जैसे गानों के लिए जाना जाता है। उन्होंने ‘सारा भाई वर्सेस साराभाई’ के फर्स्ट सीजन का गाना भी गाया है। 2024 में उषा उत्थुप को पद्म भूषण अवार्ड से नवाजा गया। उन्हें 2011 में पद्म श्री अवार्ड भी मिल चुका है। उन्हें बेस्ट फीमेल प्ले सिंगर का फिल्मफेयर अवार्ड भी दिया जा चुका है।

Usha Uthup Husband Died

Usha Uthup Husband Died

ये भी पढ़ें: ‘कल्कि 2898 एडी’ में भैरव की Bujji की आवाज के पीछे कौन? चेहरा आया सामने 

First published on: Jul 09, 2024 02:01 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.