Pawandeep Rajan: पवनदीप राजन का नोए़डा के फोर्टिस हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। इंडियन आइडल 12’ के विनर को ICU में रखा गया था, उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। मगर अब सिंगर की हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट आया है कि उनको ICU से शिफ्ट कर दिया गया है। पवनदीप की सेहत को लेकर उनके फैंस काफी परेशान थे और जल्द ठीक होने की कामना कर रहे थे। सोशल मीडिया पर पवनदीप राजन की अस्पताल से नई फोटो सामने आई है, जिसमें वो पहले से काफी ठीक दिख रहे हैं।
यह भी पढ़ें: 47 years of Trishul: ‘त्रिशुल’ पर क्या बोले अमिताभ बच्चन? फिल्म को पूरे हुए 47 साल
ICU से शिफ्ट हुए पवनदीप राजन
5 मई की तड़के सुबह पवनदीप राजन की कार का भयानक एक्सीडेंट हो गया था, जिसके बाद उनको मुरादाबाद के पास एक प्राइवेट हॉस्पिटल में लेकर गए थे। हालांकि उनकी हाथ और पैर में काफी चोटें आई थी, जिसके बाद उनको नोएडा के फोर्टिस में एडमिट कराया गया। सिंगर दो दिन तक ICU में रहे और अब उनको वहां से बाहर निकालकर नॉर्मल वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।
करीबी दोस्त ने शेयर की फोटो
पवनदीप राजन को ICU से बाहर निकाल दिया गया है और उनके दोस्त गोविंद दिगारी ने सोशल मीडिया पर सिंगर के साथ फोटो भी शेयर की है। फोटो में देखा जा सकता है कि सिंगर स्माइल करते नजर आ रहे हैं और इस फोटो के कैप्शन में उनके दोस्त ने लिखा, 'आप सभी के आशीर्वाद से पवन अब काफी ठीक है।' सिंगर पवनदीप राजन की ये फोटो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस इसे देखकर राहत की सांस ले रहे हैं।
अब कैसा है सिंगर का हाल?
पहले जानकारी सामने आई थी कि पवनदीप राजन सिर्फ पानी और जूस पी रहे थे। मगर ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, पवनदीप राजन की हालत में आज सुधार आया है और आज सिंगर ने दलिया खाई है और अब वो अपने परिवारवालों से बातचीत भी कर रहे हैं। पवनदीप राजन की सेहत में सुधार आ गया है और इस खबर से सबसे ज्यादा उनके फैंस खुश हैं। बीते दिन सिंगर से उत्तराखंड के MLA उमेश कुमार ने मुलाकात की थी।
यह भी पढ़ें: भारत का बड़ा एक्शन, OTT समेत हर जगह से हटाओ PAK कंटेंट, एडवाइजरी जारी
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.