India Pakistan Ceasefire 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा हो गई है। इसके ऐलान पर विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि ये फैसला दोनों देशों के बीच सीधे तौर पर हुआ है। भारत-पाक सीजफायर के ऐलान पर नेताओं के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स के भी रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। मलाइका अरोड़ा ने इस पर खुशी जताई है और उनके अलावा रवीना टंडन और हेमा मालिनी समेत तमाम फिल्मी सितारों ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं कि इसे लेकर किस स्टार ने क्या कहा है।
यह भी पढ़ें: India Pakistan Ceasefire पर क्या बोलीं Malaika Arora?
रवीना टंडन
एक्ट्रेस रवीना टंडन ने इंस्टा स्टोरी पर सीजफायर के ऐलान के बाद लिखा, ' अगर यह सच है, तो यह एक स्वागत योग्य निर्णय है। सीजफायर।लेकिन कोई गलती न करें, जिस दिन भारत फिर से राज्य प्रायोजित आतंकवाद से लहूलुहान होगा, यह युद्ध की कार्रवाई होगी और फिर भुगतान करने के लिए नरक होगा। #IMF को बेहतर तरीके से ट्रैक करना चाहिए कि उनका पैसा कहां जाता है, बड़ी शक्तियों ने अपने पिछले ऋणों को चुकाने के लिए या अधिक गोला-बारूद खरीदने के लिए या जो भी हो, इस ऋण को मंजूरी दी होगी। लेकिन अभी और कभी भी भारत को फिर से लहूलुहान नहीं होना चाहिए।'
वरुण धवन
भारत और पाकिस्तान के सीजफायर के ऐलान के बाद बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई है, जिसमें उन्होंंने लिखा, 'भारत ने पाकिस्तान के साथ तत्काल प्रभाव से सीजफायर की पुष्टि की।'
खुशबू पाटनी
दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ने भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर रिएक्ट किया है, उन्होंने लिखा, 'युद्ध विराम का ऐलान हो गया है. आज जल, थल और वायु सभी में युद्ध विराम। जंग रुक गई है, दोनों साइड रुक जाएंगी... दोनों फायरिंग रोक देंगी। '
करण जौहर
करीना कपूर
करीना कपूर खान ने सीजफायर के ऐलान के बाद राहत की सांस ली है और एक्ट्रेस ने इंस्टा स्टोरी पर लिखा, रब राखा जय हिंद।
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.