Virat Kohli Retirement: टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T-20 World Cup) के फाइनल में टीम इंडिया (Team India) का सामना साउथ अफ्रीका (South Africa) से हुआ। मैच इतना शानदार था कि देखने वालों की धड़कनें 100 की स्पीड में भाग रही थी। दरअसल एक बार तो ऐसा लगा कि मैच इंडिया के हाथों से निकलकर साउथ अफ्रीका की झोली में जा गिरा है। लेकिन फिर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) फोम में आए और हारे हुए मैच को अपने कब्जे में कर लिया। जीत के बाद विराट कोहली (Virat Kohli) ने भी टी20 से संन्यास का ऐलान भी कर दिया है।
क्रिकेटर की पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर कैप्शन में विराट की रिटायरमेंट पर एक इमोशनल पोस्ट लिखा जिसमें बेटी वामिका (Vamika) की चिंता के बारे में भी बताया। वहीं शानदार पारी खेलने वाले विराट कोहली ने मैदान पर से ही अपनी फैमिली को वीडियो कॉल किया। उन्होंने पत्नी अनुष्का शर्मा, बेटी वामिका और बेटे अकाए से बात की। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि इस दौरान वो इमोशनल भी हो गए और रोते हुए दिखाई दिए। आखिर हों भी क्यों ना भाई ये जीत के आंसू जो थे।
अनुष्का शर्मा ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट
अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका भी विराट की रिटायरमेंट पर दुखी नजर आए और एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा पर एक इमोशनल नोट लिखा- जब हमारी बेटी वामिका ने विराट को टीवी पर रोते हुए देखा तो उसकी सबसे बड़ी चिंता यही थी कि आखिर सब उन्हें गले क्यों लगा रहे हैं। तब उन्होंने बेटी को बताया कि उन्हें प्यार करने वाले डेढ़ मिलियन लोग उन्हें प्यार से गले लगा रहे हैं। क्या शानदार जीत और उपलब्धि चैंपियंस को बधाई।
इस नोट को पढ़ यूजर भी भावुक हो गए
जहां एक तरफ टीम इंडिया की जीत की खुशी है वहीं विराट कोहली के रिटायरमेंट की घोषणा ने उनके चाहने वालों को विचलित भी कर दिया है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा पर भावुक पोस्ट शेयर किया तो यूजर्स ने भी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। एक ने लिखा- हां. उन्हें अरबों लोगों ने गले लगाया।
दूसरे ने लिखा- मैं रो रहा हूं। तीसरे ने लिखा- मैं अपने कैप्टन के लिए रो रहा हूं। एक अन्य ने लिखा- कैप्टन हमारे दिल में रहेंगे। किसी ने लिखा- खुशी है, यह खूबसूरत यात्रा कीमती ट्रॉफी के साथ समाप्त हुई। इसी तरह के कमेंट्स से पूरा कमेंट बॉक्स भरा हुआ है।
जीत के बाद विराट के छलके आंसू
विराट कोहली ने टी20 विश्व कप जीतने के बाद ही संन्यास की घोषणा कर दी। उनका ये निर्णय कई लोगों को हैरान कर गया। वहीं मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार लेने के बाद क्रिकेटर ने बारबाडोस से अपनी फैमिली को वीडियो कॉल किया।
Good morning Roko 🥹❤️#RohitShamra#ViratKohlipic.twitter.com/nNm3vzKvbi
— Paras45™ (@ParasRo45) June 30, 2024
उन्होंने पत्नी अनुष्का से बात की और अपने बच्चों वामिका और अकाए से बात करते हुए वो इतना भावुक हो गए कि आंसु ही छलक पड़े।
What an emotional day for the indian team and the 140 cror people . Great inning by the GOAT, great captaincy, great bowling, great batting. Everyone plays well. Love you guys 😇#T20WorldCupFinal #ViratKohli #GOAT pic.twitter.com/uD7Pym2UQ4
— yteesh_ Barle_ (@BarleYateesh) June 30, 2024
इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: T20 World Cup जीतते ही पति विराट के लिए अनुष्का शर्मा ने लिखा इमोशनल नोट