Sunday, 29 September, 2024

---विज्ञापन---

IIFA Awards 2024 में रणबीर कपूर की मूवी का दबदबा, यहां देखें विनर्स की पूरी लिस्ट

IIFA 2024 Winners List: आबू धाबी में बीते शनिवार IIFA 2024 अवॉर्ड शो में बॉलीवुड के सितारों ने अपने डांस से ऑडियंस का दिल जीता। अवॉर्ड शो में रणबीर कपूर की मूवी एनिमल का दबदबा रहा। आइए देखते हैं विनर्स की पूरी लिस्ट।

IIFA 2024 Winners List: भारतीय सिनेमा में IIFA अवार्ड्स पर सबकी निगाहें टिकी रहती हैं। अबू धाबी में इसका आगाज हो चुका है। बीते शनिवार  IIFA अवार्ड्स 2024 के स्टेज पर बॉलीवुड सितारों ने खूब धमाल मचाया। बी-टाउन की हसीनाओं ने अपने लुक्स से ग्लैमर का तड़का लगाया। वहीं विनर्स की लिस्ट भी सामने आ गई है। यहां रणबीर कपूर की मूवी एनिमल का दबदबा रहा। एनिमल ने 6 खिताब अपने नाम किए। साथ ही शाहरुख खान और रानी मुखर्जी ने बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस के अवार्ड्स अपने नाम किए। आइए आपको विनर्स की पूरी लिस्ट के बारे बताते हैं।

IIFA 2024 के विनर्स की लिस्ट

  • बेस्ट फिल्म- एनिमल, संदीप रेड्डी वांगा
    बेस्ट स्टोरी (Adapted)- 12वीं फेल
    बेस्ट डायरेक्टर- विधु विनोद चोपड़ा, 12वीं फेल
    बेस्ट एक्ट्रेस- रानी मुखर्जी, मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे
    बेस्ट एक्टर- शाहरुख खान, जवान
    बेस्ट एक्टर इन नेगेटिव रोल- बॉबी देओल, एनिमल
    बेस्ट स्टोरी- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
    बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- शबाना आजमी, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
    बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- अनिल कपूर, एनिमल
    बेस्ट सिंगर फीमेल- शिल्पा राव, चलैया
    बेस्ट सिंगर मेल- भूपिंदर बब्बल, अर्जन वैली, एनिमल
    बेस्ट लिरिक्स- सिद्धार्थ-गरिमा, सतरंगा, एनिमल
    बेस्ट म्यूजिक- एनिमल
    अचीवमेंट ऑन कम्पलिटिंग 28 ईयर इन सिनेमा- करण जौहर
    आउटस्टैंडिंग कंट्रीब्यूशन टू इंडियन सिनेमा- जयंतीलाल गड़ा, हेमा मालिनी

 

शाहरुख खान और विक्की कौशल ने बांधा समा

अवॉर्ड सेरेमनी के साथ यहां एक्टर्स ने अपने डांस से खूब एंटरटेन किया। शाहरुख खान, विक्की कौशल और करण जौहर ने ‘ऊ अंतवा’ और ‘झूमे जो पठान’ गानों पर डांस करते नजर आए। उनके डांस का वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इसके साथ ही बॉलीवुड के बादशाह ने अपने हुक स्टेप से समा बांध दिया।

यह भी पढ़ें: ‘लाइफ और परिवार की वैल्यू आई समझ…’, एक्सीडेंट के बाद ‘खोसला का घोसला’ फेम एक्टर हुए इमोशनल

विक्की कौशल और शाहरुख खान की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें दोनों पुष्पा मूवी की एक्टिंग करते दिखाई दे रहे हैं। ‘ऊ अंतवा’ गाने के लिए शाहरुख ने सामंथा प्रभु का किरदार निभाया वहीं दूसरी ओर विक्की कौशल अल्लू अर्जुन के अंदाज में डांस स्टेप्स करते नजर आए।

ओटीटी पर भी होगा टेलीकास्ट

बॉलीवुड के स्टार्स के साथ-साथ ऑडियंस भी इस शो का बेसब्री से इंतजार करती है। शो का प्रसारण टीवी पर सोनी, स्टार प्लस और कलर्स चैनल पर किया जा रहा है। वहीं ओटीटी के दिवानों के लिए भी खुशखबरी है। इस शो को ओटीटी पर टेलीकास्ट किया जाएगा। इसे आप जी-5 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान में क्या कॉमन? The Kapil Sharma Show में किया खुलासा

First published on: Sep 29, 2024 10:29 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.