बॉलीवुड की मल्टीस्टारर मूवी 'हाउसफुल 5' इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। मूवी में जहां 20 स्टार्स ने शामिल होकर चर्चाएं बटोरी हैं, तो वहीं दूसरी ओर मूवी पर आरोप है कि 'लाल परी' गाने का जो हुक स्टेप है वो कॉपी किया गया है। वहीं इन आरोपों पर अब मूवी के डायरेक्टर तरुण मनसुखानी ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बयान जारी कर सफाई दी है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?
यह भी पढ़ें: Housefull 5 की कमाई में छठे दिन भी तगड़ी गिरावट, Thug Life का भी हाल बेहाल
संदीप ने लगाया था आरोप
दरअसल एक सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर और डांसर संदीप ब्राह्मण ने मेकर्स पर आरोप लगाते हुए कहा है कि गाने का जो हुक स्टेप है उसका ओरिजनल स्टेप उनका है। वहीं मूवी में इस हुक स्टेप को चुराया गया है और उन्हें इसका क्रेडिट भी नहीं दिया गया। संदीप ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इस बात का दावा किया है।
तरुण मनसुखानी ने दी सफाई
वहीं अब न्यूज 18 को दिए एक इंटरव्यू में डायरेक्टर तरुण मनसुखानी ने इस पर बात की है। उनसे जब इस आरोप के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैंने इस बारे में कुछ तो पढ़ा था। लेकिन सच कहूं तो मुझे इस बात का बिल्कुल भी आइडिया नहीं था कि ये स्टेप उनका है। गाना लॉन्च होने के बाद मुझे ये पता चला कि ये स्टेप संदीप का है।
संदीप के बारे में नहीं जानते थे डायरेक्टर
तरुण ने आगे कहा कि हो सकता है फिल्म की डांसिंग टीम ने इस स्टेप को कहीं देखा हो और फिल्म में डाल दिया हो। लेकिन अगर मुझे पहले पता होता कि ये स्टेप संदीप का है तो मैं अपनी मूवी में उन्हीं से कोरियोग्राफी करवाता। मेरा चोरी करने का कोई इरादा नहीं था। साथ ही किसी को नुकसान पहुंचाना का भी कोई इरादा नहीं था। बता दें 'हाउसफुल 5' ने सिनेमाघरों में 100 करोड़ की कमाई का बिजनेस कर लिया है।
यह भी पढ़ें: Nikita Roy का ट्रेलर रिलीज, बाबा के काले सच से पर्दा उठाएंगी सोनाक्षी सिन्हा, विलेन बन छाए परेश रावल
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.