---विज्ञापन---

ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही फेमस एक्ट्रेस, पहचान पाना हुआ मुश्किल, इमोशनल पोस्ट पढ़ भावुक हुए फैंस

Olivia Munn: हॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस ओलिविया मुन ने सोशल मीडिया पर अपनी हेल्थ के बारे में शॉकिंग खुलासा किया है, एक्ट्रेस ने बताया कि वो ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित हैं।

Olivia Munn
इमेज क्रेडिट: E 24 बॉलीवुड

Olivia Munn: कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी बहुत तेजी से अपने पैर पसार रही है। हाल ही में टीवी अदाकारा डॉली सोही की सर्वाइकल कैंसर से जान गई है। ऐसे और भी बहुत से सेलेब्स हैं जो कैंसर से जंग लड़ते हुए मौत को गले लगा चुके हैं। हालांकि कुछ ने कैंसर की जंग तो जीता भी है। अब हॉलीवुड की फेमस स्टार ओलिविया मुन (Olivia Munn) को लेकर खबर आ रही है कि वो ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। अभिनेत्री की हालत इतनी खराब है कि उन्हें पहचानना भी मुश्किल सा हो गया है। एक्ट्रेस ने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है कि वो इस जानलेवा बीमारी का सामना कर रही हैं।

सोशल मीडिया पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट

ओलिविया मुन हॉलीवुड का फेमस नाम है, जिन्हें आपने एक्स-मैन एपोकैलिप्स, ओसियन 8, द प्रिडेटर जैसी मूवी में देख चुके हैं। 46 साल की अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट शेयर कर अपने ब्रेस्ट कैंसर की जानकारी अपने चाहने वालों को दी है। जैसे ही ये खबर सबके सामने आई तो वो उदास हो गए और एक्ट्रेस के जल्द ठीक होने की कामना करने लगे। एक्ट्रेस को फोटो में पहचानना मुश्किल हो रहा है। बीमारी का असर साफ तौर पर उनके चेहरे पर नजर आ रहा है।

ओलिविया को कैसे पता चला कैंसर के बारे में

ओलिविया ने खुद इस बीमारी के बारे में अपने फैंस को बताया कि वो ब्रेस्ट कैंसर जैसी बीमारी का सामना कर रही हैं। एक्ट्रेस ने  अस्पताल में ट्रीटमेंट के दौरान तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

उन्होंने बताया कि उन्हें कब इस जानलेवा बीमारी के बारे में पता चला। ओलिविया ने बताया कि उन्हें एक साल बाद उन्हें इस बीमारी का पता चला। अब इस बीमारी का ट्रीटमेंट चल रहा है।

कौन हैं ओलिविया मुन? 

ओलिविया मुन लिसा का जन्म 3 जुलाई 1980 को अमेरिका में हुआ था। वो फेमस अमेरिकी एक्ट्रेस हैं।

एक्ट्रेस लॉस एंजिल्स में शिफ्ट हो गई थीं, जहां उन्होंने गेमिंग नेटवर्क जी4 के लिए एक टेलीविजन होस्ट के रूप में अपना पेशेवर करियर शुरू किया। एक्ट्रेस को कई हिट फिल्मों में देखा जा चुका है।

अभिनेत्री ने साल 2021 में जॉन मुलाने से शादी कर ली जो स्टैंड अप कॉमेडियन, एक्टर और स्क्रिप्ट राइटर हैं। इस कपल का एक बेटा भी है।

First published on: Mar 16, 2024 01:08 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.