---विज्ञापन---

51 साल की उम्र में फेमस एक्ट्रेस ने दिया दूसरे बच्चे को जन्म, सोशल मीडिया पर पोस्ट की शेयर, फैंस दे रहे बधाई

Cameron Diaz: फेमस एक्ट्रेस कैमरुन डियाज ने एक बेटे को जन्म दिया है, इस खुशखबरी को कपल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और एक नोट भी लिखा।

cameron diaz

Cameron Diaz: हॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस कैमरुन डियाज (Cameron Diaz) और बेनजी मैडेन (Benji Madden) के घर में नए सदस्य की एंट्री हो गई है। 51 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है। इस खबर से उनके फैंस बेहद खुश हो गए हैं। अभिनेत्री ने साल 2015 में शादी की थी। उनके पहले बच्चे का जन्म 30 सितंबर साल 2019 को हुआ था। इस कपल ने अपने चाहने वालों को ये खुशखबरी सोशल मीडिया के जरिए पोस्ट जारी कर दी है।

शेयर किया खास पोस्ट

कपल ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने बेटे के होने की खबर साझा की और एक खास नोट भी लिखा- हम अपने बेटे कार्डिनल मैडेन के जन्म की घोषणा करते हुए धन्य और उत्साहित हैं। वह अद्भुत है और हम सभी बहुत खुश हैं कि वह यहां है! बच्चों की सुरक्षा और गोपनीयता के लिए हम कोई तस्वीर पोस्ट नहीं करेंगे – लेकिन वह वास्तव में प्यारा है। हम बहुत धन्य और आभारी महसूस कर रहे हैं। हमारे परिवार की ओर से आपके लिए ढेर सारा प्यार। शुभकामनाएँ और शुभ दोपहर!

दूसरे बच्चे के पेरेंट्स बने कपल

खबरों के अनुसार, डियाज और मैडेन पहले से एक बेटी रैडिक्स ते पेरेंट्स हैं। उनकी पहली बेटी का जन्म 30 सितंबर साल 2019 में हुआ था। डियाज ने बीते साल एक टॉक शो में ये बताया था कि मैडेन एक बेहतरीन पिता हैं। उन्होंने बोला था कि वो अब तक का सबसे अच्छा पिता है। वो अपने काम के साथ-साथ बच्चों और फैमिली का भी बहुत ध्यान देता है।

फैंस ने दी बधाई

अब फैंस भी इस पोस्ट पर कमेंट कर बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- बधाई हो! मशहूर हस्तियाँ अपने बच्चों के लिए ये हास्यास्पद नाम क्यों रखते रहते हैं? कल्पना कीजिए कि स्कूल में बैठे हुए आपको कार्डिनल कहा जा रहा है। मुझे लगता है कि यह खुद को बाकी दुनिया से अलग करने का नया तरीका है?? दूसरे
यूजर ने लिखा- बधाई हो। अद्भुत खबर। साझा करने के लिए धन्यवाद। एक और ने लिखा- दुनिया में आपका स्वागत है कार्डिनल! यह सबसे जादुई खबर है!

एक फिल्म के लिए 95 करोड़ चार्ज करती थीं एक्ट्रेस

एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री को कई शानदार फिल्में दी हैं। कैमरुन को लेकर खबर आई थी कि वो फिल्मों से ब्रेक लेने वाली हैं। दरअसल इसकी वजह ये थी कि वो अपने परिवार को समय नहीं दे पा रही हैं।

वहीं एक्ट्रेस की पॉपुलेरिटी इतनी थी कि वो एक मूवी के लिए 95 करोड़ रुपये चार्ज करने लगे थे। हालांकि जब उन्होंने फिल्में छोड़ने का फैसला लिया तो फैंस का दिल टूट गया।

First published on: Mar 24, 2024 06:51 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.