Tuesday, 17 September, 2024

---विज्ञापन---

एक्ट्रेस जिसने किया भाई संग लिप-लॉक, 14 साल की उम्र में प्रेमी संग बनाया शारीरिक संबंध

Angelina Jolie: हॉलीवुड की शान कही जाने वाली एंजेलिना जोली का आज बर्थडे है, वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर कॉन्ट्रोवर्सी में रही हैं। आज इस खास दिन पर हम एंजेलिना के बारे में कुछ खास बातें जान लेते हैं।

Angelina Jolie

Angelina Jolie Birthday: हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री का एक ऐसा नाम जो किसी पहचान का मोहताज नहीं है। अपनी एक्टिंग ही नहीं खूबसूरती से भी उन्होंने डंका बजा दिया। हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस एंजेलिना जोली (Angelina Jolie) की। एक्ट्रेस को दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में गिना जाता है। छोटी सी उम्र में ही सफलता का स्वाद चख चुकी एक्ट्रेस की लाइफ कॉन्ट्रोवर्सी से भरी रही। आज एंजेलिना जोली का बर्थडे है इस खास दिन पर हम आपको उनके बारे में कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं।

14 साल में ही रहने लगीं लिव-इन में

एंजेलिना जोली एक स्टार किड हैं, उन्होंने छोटी उम्र में ही करियर की शुरुआत कर दी थी। उन्होंने साल 1993 में वीडियो कैसेट पर रिलीज हुई फिल्म साइबोर्ग 2 से डेब्यू किया। उनकी पहली लीड रोल वाली फिल्म हैकर (1995) रही। इस फिल्म से ही उन्हें हॉलीवुड में पहचान मिली। मूवी में उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया गया। वहीं एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खबरों में छाई रहीं।

एंजेलिना को 14 साल की उम्र में प्यार हो गया था और वो अपने बॉयफ्रेंड संग लिव-इन में रहने लगी। कथित तौर पर एक्ट्रेस ने सिर्फ 14 साल की उम्र में ही अपने प्रेमी संग शारीरिक संबंध बना लिए थे। हां हमें पता है कि आपको इस बात पर यकीन नहीं होगा लेकिन ये सच है।

खुद के लिए हायर कि कॉन्ट्रैक्ट किलर

एंजेलिना और विवादों का गहरा नाता रहा है। उन्हें छोटी उम्र में ही नींद न आने की बीमारी हो गई थी। ऐसे में कई बार उन्हें खुद पर ही गुस्सा आता था। परिवार से दूर रहने वाली एक्ट्रेस को  20 साल की उम्र में ही ड्रग्स लेने की आदत हो गई थी। वो कई बार नशे में अपने आपको नुकसान पहुंचाती थीं।

एक बार तो उन्होंने हद ही पार कर दी और खुद को खत्म करने के लिए कॉन्ट्रैक्ट किलर हायर किया, हालांकि ये कोशिश नाकाम रही। इसके बाद उन्होंने दो बार आत्महत्या करने की भी कोशिश की।  24 साल की उम्र में एंजेलिना को सीरियस नर्वस ब्रेकडाउन हुआ जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल भर्ती करवाया गया।

इन विवादों में भी आया एंजेलिना का नाम

यही नहीं एक्ट्रेस का कई सारे विवादों में नाम आया। साल 2000 में एंजेलिना जोली ने अपने भाई जेम्स हेवन को सरेआम लिप किस किया। इस वजह से वो विवादों में भी आ गई तो अपनी सफाई में वो बोलीं की उन्हें अपने भाई से प्यार है। इसके अलावा उन्हें एक लड़की से भी प्यार हो गया और वो बोलीं की अगर शादी करेंगी तो इसी से वरना नहीं। इसी तरह के और भी कई सारे विवाद हैं जिनसे उनका नाता रहा है।

यह भी पढ़ें: क्रिकेटर संग हुआ इश्क जो प्रेग्नेंट कर छोड़ गया अकेला

First published on: Jun 04, 2024 09:08 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.