Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

दूसरे मर्द संग होली खेलने पर पति को आया गुस्सा, एक्टर के फ्लॉप करियर को मिली उड़ान, कोई आया मौत के मुंह से बाहर, दिलचस्प किस्से

Holi 2024:  होली का त्योहार रंगों का त्योहार है जिसमें लोग रंगों में सराबोर रहते हैं, वहीं बॉलीवुड से जुड़े कुछ ऐसे किस्से हैं जो इस दिन हुए, और हमेशा के लिए यादगार बन गए।

Holi 2024

Holi 2024: बॉलीवुड की होली (Holi 2024) पार्टी अक्सर सुर्खियों में रही है। होली पार्टी से बॉलीवुड की कई किस्से हैं जो सुर्खियों का हिस्सा रहे हैं। होली पार्टी किसी स्टार के लिए टैलेंट का जरिया बनी तो वहीं किसी स्टार की होली पार्टी को आज भी याद किया जाता है। एक एक्ट्रेस ऐसी भी रही जिन्हें होली पसंद नहीं थी। इस वजह से की पति के साथ कभी होली नहीं खेली, लेकिन जब होली पार्टी में गईं तो उन्हें रंग से भरे टब में डुबो दिया गया, यह देखकर उनके पति उनसे नाराज हो गए। बॉलीवुड ऐसे कई यादगार किस्से हैं जिन्हें आज भी याद किया जाता है।

होली पार्टी में अमिताभ का सुनाया गाना बना बॉलीवुड का हिट होली नंबर

यह उस समय की बात है जब अमिताभ एक्टिंग की दुनिया में स्ट्रगल कर रहे थे। उस समय में बॉलीवुड के शोमैन कहे जाने वाले राज कपूर अपनी होली पार्टी के लिए बहुत फेमस हुआ करते थे। राज कपूर के ऐसे ही एक होली पार्टी में उन्होंने अमिताभ को अपना गाना सुनाने के लिए इशारा किया।

अमिताभ ने भी राज कपूर के इशारे को सीरियस लिया। यह उनके लिए टैलेंट शोकेस करने का एक मौका था।उन्होंने ‘रंग बरसे भीगे चुनर वाली’ गाना शुरू कर दिया। ये गाना अमिताभ की आवाज में वहां मौजूद लोगों को इतना पसंद आया कि यश चोपड़ा ने इसी गाने को अपने फिल्म ‘सिलसिला’ में शामिल किया। आज ये गाना हर बॉलीवुड का सुपर हिट होली नंबर है।

राज कपूर के होली पार्टी वीडियज आज भी होते हैं वायरल

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कहा जाता है कि राज कपूर को होली खेलने का बहुत शौक था। यही कारण था कि वह अपने आरके स्टूडियो में हर साल होली पार्टी ऑर्गेनाइज करवाते थे। बॉलीवुड के शोमैन की होली पार्टी बॉलीवुड की सबसे चर्चित पार्टियों में से एक है।

होली पार्टी में राज कपूर खुद ही ढोलक बजाते और नाचते गाते नजर आते थे। इतना ही नहीं राज कपूर अपने मेहमानों के लिए पॉन्ड में ढेर सारा रंग मिलाकर रखते थे। इस पॉइंट में खास करके उन लोगों को डुबोया जाता था, जिन्हें होली खेलने बहुत ज्यादा पसंद नहीं था। राज कपूर की होली पार्टी के मस्ती भरे वीडियोज आज भी सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं।

जब गुस्से में आ गए थे भाग्यश्री के पति

रिएलिटी शो स्मार्ट जोड़ी में भाग्यश्री के पति हिमालय ने होली के मौके किस्सा शेयर किया था। उन्होंने बताया था कि एक्ट्रेस को होली खेलना नहीं पसंद। होली के दिन वह कमरे में बंद रहती हैं। मगर एक बार जब एक्ट्रेस अमिताभ बच्चन की होली पार्टी में गईं पार्टी में पहुंचते ही अभिषेक बच्चन और सैफ अली खान दौड़ते हुए आए और भाग्यश्री को रंगो वाले पूल में फेंक दिया। भाग्यश्री बहुत घबरा गई थी, लेकिन उन्हें बहुत बुरा लगा कि उनकी पत्नी ने आज तक उनके साथ होली नहीं खेली लेकिन ये मौका किसी और को मिल गया। इस बात से वह बहुत नाराज भी हुए थे।

मौत के मुंह से वापस आई एक्ट्रेस

‘कुमकुम’ फेम जूही परमार ने पोस्ट शेयर कर बताया था कि एक बार होली वाले दिन उन्हें अस्पताल में जाना पड़ा था। पोस्ट में उन्होंने बताया,‘एक बार वो अपनी फ्रेंड आश्का गरोड़िया होली पार्टी से लौट रही थीं तो अचानक उनकी सांसे अटक गईं। ऐसा लगा कि अब वह बच नहीं पाएंगी, उनके आखों के उस समय बार-बार अपनी बेटी का चेहरा आ रहा। होली का वह दिन वो आज तक नहीं भूलती।

यह भी पढ़ें: रंगों से है परहेज, तो OTT पर देखें ये लेटेस्ट फिल्में और वेब सीरीज, नहीं होंगे बोर

First published on: Mar 25, 2024 11:30 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.