एक्टर हर्षवर्धन राणे एक बार फिर अपने एक्शन और इमोशनल लुक से दर्शकों का दिल जीतने को तैयार हो गए हैं। उनकी आने वाली रोमांटिक-एक्शन फिल्म ‘सिला’ का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इस पोस्टर में वह एक्ट्रेस सादिया खतीब के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों स्टार्स खून से लथपथ दिखाई दे रहे हैं, जिससे फिल्म के इंटेंस और थ्रिलर होने का अंदाजा लगाया जा सकता है।
सोशल मीडिया पर किया पोस्टर शेयर
हर्षवर्धन राणे ने ‘सिला’ का फर्स्ट लुक अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। पोस्टर में हर्षवर्धन सादिया को अपने हाथों में थामे हुए हैं। इसके साथ दोनों काफी घायल दिख रहे हैं जिसमें खून ही खून नजर आ रहा है। इस इमोशनल और हिंसक पोस्टर को देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं और फिल्म को लेकर कयास तेज हो गए हैं।
ओमंग कुमार के निर्देशन में बनेगी फिल्म
फिल्म ‘सिला’ को फेमस डायरेक्टर ओमंग कुमार के अंडर बनाया गया है। वहीं इसमें करणवीर मेहरा निगेटिव रोल में नजर आएंगे। मेकर्स के अनुसार, यह एक इमोशन और एक्शन से भरपूर कहानी होगी जो दर्शकों को बांध कर रखेगी।
कब से शुरू होगी शूटिंग?
मेकर्स ने जानकारी दी है कि ‘सिला’ की शूटिंग 1 जुलाई 2025 से शुरू होने जा रही है। इस खबर से फैंस में काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर नेटिजन्स पोस्टर की काफी तारीफ करते हुए कह रहे हैं कि यह फिल्म हर्षवर्धन राणे के करियर की एक और यादगार पेशकश हो सकती है।
यह भी पढ़ें: विष्णु मांचू ने ‘कन्नप्पा’ के कमजोर VFX पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ऐसी गलती…
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.