Tuesday, 15 October, 2024

---विज्ञापन---

Bigg Boss के पहले वीकेंड के वार में चमके गुणरत्न, डायलॉग सुन पिघले सलमान खान; वीडियो वायरल

Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस का पहला वीकेंड का वार आज यानी 12 अक्टूबर को होने जा रहा है। शो के प्रोमो में गुणरत्न अपने मजेदार अंदाज से सलमान खान को एंटरटेन करते दिखाई दे रहे हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 18 का पहला वीकेंड का वार आज यानी 12 अक्टूबर को होने वाला है। मेकर्स ने शो का प्रोमो रिलीज किया है। इसमें एडवोकेट गुणरत्न सदावर्ते फुल ऑन एंटरटेन मूड में दिखाई दे रहे हैं। शो के होस्ट सलमान खान को भी डायलॉग सुना गुणरत्न ने उन्हें भी अपना फैन बना लिया। अक्सर वीकेंड के वार में सलमान कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते दिखाई देते हैं, लेकिन गुणरत्न ने अपनी हरकतों से सलमान खान की भी हंसी छुड़ा दी। आइए आपको बताते हैं वीकेंड के वार में वकील सलमान खान को क्या बोलते दिखाई दे रहे हैं।

सलमान ने पूछा गुणरत्न से सवाल

शो के पहले वीकेंड के वार में गुणरत्न की डायलॉगबाजी देख सलमान खान भी खुद की हंसी पर कंट्रोल नहीं कर पाए। सलमान खान ने वकील से पूछा, ‘क्या गुणरत्न से सच में सरकार डरती है? इस पर गुणरत्न अपने अंदाज में बोलते दिखे, ‘मेरे बोलने से बंबई चलती है। हर जगह मेरी चलती है क्योंकि मैं डंके की चोट पर बोलता हूं।’ इस पर सलमान खान की भी हंसी छूट पड़ी। इसके बाद सलमान खान ने बोला, ‘गुणरत्न खुश हुआ।’

यह भी पढ़ें: KBC 16: ‘चुम्मा चुम्मा’ पर झूमे आमिर खान, सेट पर बिग बी ने बताई माता पिता की अनोखी लव स्टोरी

ऑडियंस को पसंद आया गुणरत्न का अंदाज

गुणरत्न का मजेदार अंदाज ऑडियंस को देखने में पसंद आ रहा है। घर में भी कंटेस्टेंट्स उनके इस अंदाज से खुश रहते हैं। अपनी नौटंकी से वकील शो में छा रहे हैं। वहीं घर में तेजिंदर बग्गा और गुणरत्न की दोस्ती काफी गहरी हो गई है। बीते शुक्रवार के एपिसोड में गुणरत्न बोलते दिखाई दिए थे, ‘मैं और बग्गा दो जिस्म हैं और एक जान।’

विवियन और चाहत की बहस

12 अक्टूबर की रात शो का पहला वीकेंड का वार होने जा रहा है। इसमें सलमान खान के कंटेस्टेंट्स को आयना दिखाएंगे। वहीं शो के प्रोमो में विवियन डीसेना और चाहत पांडे सलमान खान के सामने ही बहस करते नजर आए। वहीं सलमान खान नायरा की क्लास लगाएंगे।

सलमान खान का पुराना अंदाज

शो के पहले ही वीकेंड पर सलमान खान अपने पुराने रौबीले अंदाज में ही नजर आए। वहीं सबको ये भी लग रहा था कि गुणरत्न की भी वीकेंड पर क्लास लगेगी, लेकिन वह अपने डायलॉग से सलमान खान को एंटरटेन करते दिखाई दे रहे हैं। अब किसी क्लास लगती है और किसकी तारीफ होती है ये तो शो देखकर ही पता चल पाएगा।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: सिद्धार्थ शुक्ला से तुलना विवियन डीसेना की पत्नी को नहीं आई रास, बोलीं- बंद करें…

First published on: Oct 12, 2024 09:57 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.