---विज्ञापन---

Bigg Boss 18 में डाकुओं के खानदान वाले गुणरत्न सदावर्ते कौन? जिसे देख सलमान खान भी हुए लोटपोट

Bigg Boss 18 Gunaratna Sadavarte: बिग बॉस 18 का इंतजार खत्म हो गया है। अब शो में एक के बाद एक कंटेस्टेंट शिरकत कर रहे हैं। ऐसे में गुणरत्न सदावर्ते भी आ गए हैं। तो चलिए जान लेते हैं कि वो कौन हैं?

Bigg Boss 18 Gunaratna Sadavarte

Bigg Boss 18 Gunaratna Sadavarte: ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) के ग्रैंड प्रीमियर का आगाज हो चुका है। सलमान खान के इस शो में इस बार आने वाले कंटेस्टेंट बड़े ही कमाल के हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि शो इस बार धमाकेदार होने वाला है। वैसे तो कई फेमस कंटेस्टेंट ने शो में एंट्री ली है, लेकिन एक ऐसा नाम है जो बहुत ही रोमांचकारी है। हम बात कर रहे हैं गुणरत्न सदावर्ते की जिन्होंने खुद को डाकुओं के खानदान का बताया है। आइए जानते हैं गुणरत्न के बारे में खास बातें और वो कौन हैं?

कौन हैं गुणरत्न सदावर्ते?

बिग बॉस 18 में आने वाले कौन हैं गुणरत्न सदावर्ते के बारे में बेशक अभी ज्यादा लोग नहीं जानते। लेकिन अब वो घर-घर में जाने जाएंगे। जान लें कि महाराष्ट्र के फेमस वकील गुणरत्न सदावर्ते ने बिग बॉस में हिस्सा लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गुणरत्न  उस समय चर्चा में आ गए जब उन्होंने मजदूरों की हड़ताल के दौरान पहल की थी। उन्हें मजदूर संगठन का नेता भी कहा गया था। कथित तौर पर वो आगामी विधानसभा चुनाव में भी खड़े हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

डाकुओं के खानदान से हैं

जैसा कि आपने प्रोमो में देखा ही होगा बिग बॉस के घर में एक गधा दिखाई दिया था। वो और किसी का नहीं बल्कि गुणरत्न सदावर्ते का ही था। वहीं उन्होंने शो में आते ही कहा कि वो डाकुओं के खानदान से हैं। इस बात को सुन सलमान खान भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। अब आप अंदाजा लगा लीजिए कि जो पहले ही इतना फेमस हो गए हैं वो बिग बॉस के गर में क्या ही कमाल करेंगे।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 Premier Live Updates: सलमान खान को कैसी दुल्हन चाहिए? निया के अलावा इस कंटेस्टेंट ने शो को दिखाया ठेंगा

First published on: Oct 06, 2024 11:30 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.