बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं होती रहती हैं। हाल ही में सुनीता ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल से 'आहूजा' सरनेम को हटा दिया था। उनके इस स्टेप के बाद तलाक और अनबन की अटकलों ने जोर पकड़ने लगीं। लेकिन अब खुद सुनीता ने इस पर चुप्पी तोड़ी है और इस बदलाव के पीछे की असली वजह बताई है, जो रिश्तों से नहीं बल्कि उनकी पर्सनल ब्रांडिंग और फेम से जुड़ी है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या बोला है।

सरनेम हटाने की असली वजह क्या?

गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा द्वारा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से ‘आहूजा’ सरनेम हटाने के बाद से हर कोई हैरान था। उनके इस स्टेप के पीछे लोग असली वजह को जानना चाहते हैं। कई लोगों द्वारा कयास लगाए जाने लगे कि क्या दोनों के रिश्ते में सच में दरार आ गई है? लेकिन अब सुनीता ने खुद इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ी है और इस बदलाव की असली वजह बताई है। टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में सुनीता ने बताया कि उन्होंने यह बदलाव किसी पर्सनल और फैमिली के कारण से नहीं, बल्कि न्यूरोलॉजिकल सलाह के आधार पर किया है। उन्होंने कहा, "मैंने ‘आहूजा’ सरनेम हटाया और अपने नाम में एक्स्ट्रा S जोड़ा है। इसका कारण न्यूरोलॉजी है। मुझे नाम और फेम चाहिए और किसे नहीं चाहिए?”  

वायरल होने में मिला फायदा

सुनीता ने इस बातचीत में आगे कहा कि उनके इस स्टेप ने और बदलाव का उन्हें फायदा भी मिला है। उन्होंने कहा, "देखो न, मैं कितनी वायरल हो रही हूं पिछले कुछ महीनों से। मैं पूरे इंटरनेट पर छाई हुई हूं।" हालांकि उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि ‘आहूजा’ उनकी पहचान है और यह उनसे कभी अलग नहीं हो सकता। यह भी पढ़ें:  Deepika Luthra कौन? जिसे जान से मारने की मिली धमकी, सुरक्षा उठाई मांग  

तलाक की अफवाहों पर दिया जवाब

सुनीता से जब तलाक की खबरों के बारे में पूछा गया, तो सुनीता ने कहा, “हम एक हैप्पी फैमिली हैं। जब तक हमारी तरफ से कोई बात नहीं आती, तब तक इन फालतू खबरों पर यकीन मत करो।”

गोविंदा के करियर पर क्या बोलीं पत्नी सुनीता?

कुछ समय पहले सुनीता ने गोविंदा के फिल्मी करियर पर बात करते हुए कहा था, “गोविंदा 17 सालों से क्यों नहीं दिख रहे? इसका कारण है उनका गलत सर्कल। मेरी उनसे लड़ाई सिर्फ इस बात को लेकर है कि मैं झूठ नहीं बोल सकती और ना ही मक्कारी कर सकती हूं।” यह भी पढ़ें: Netflix पर इस दिन रिलीज होगी ‘आप जैसा कोई’, 22 साल छोटी हीरोइन संग रोमांस करेंगे R Madhavan