Saturday, 5 October, 2024

---विज्ञापन---

गोली लगने के बाद Govinda की पहली झलक आई सामने, अस्पताल से मिली छुट्टी

Govinda Discharged: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को गोली लगने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। अस्पताल के बाहर व्हीलचेयर पर बैठे हुए एक्टर का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आ गया है, जिसमें वो सही सलामत दिखाई दे रहे हैं।

Govinda Discharged From Hospital After Suffering Bullet Injury video goes viral

Govinda Discharged: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा  के फैंस के लिए खुशखबरी सामने आई है। एक्टर को गोली लगने के 3 दिनोंं के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। अस्पताल के बाहर निकलते हुए एक्टर की पहली झलक सामने आई है। गोविंदा का जो वीडियो सामने आया है, उसमें वो व्हीलचेयर पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं।

गोविंदा को मिला डिस्चार्ज

वायरल वीडियो में गोविंदा ब्लैक आउटफिट में व्हीलचेयर पर बैठे हुए हैं और वहां मौजूद अपने सभी पैपराजी और फैंस का हाथ जोड़कर आभार जताते दिखाई दे रहे हैं। गोविंदा को मंगलवार 1 अक्टूबर को तड़के सुबह अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली लग गई थी। उसके बाद उन्हें मुंबई के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। आज 4 अक्टूबर को एक्टर हॉस्पिटल से डिस्चार्ज मिल गया है।

घर के लिए रवाना हुए गोविंदा

गोविंदा को गोली लगने की खबर सुनकर उनके फैंस काफी ज्यादा परेशान हो गए थे। मगर अब सबके के लिए राहत खबर है कि वो अब पहले से ठीक हैं और अस्पताल से अपने घर के लिए रवाना हो गए हैं। अस्पताल से छुट्टी (Govinda Discharged) मिलने बाद एक्टर के चेहरे पर हमेशा रहने वाली उनकी स्माइल देखने को मिली। कार की बैक सीट पर लेटे हुए एक्टर का एक दूसरा वीडियो भी सामने आया है।

बीवी-बेटी भी आए नजर

डिस्चार्ज के दौरान एक्टर की वाइफ सुनिता और बेटी टीना आहूजा भी नजर आए। सभी के चेहरे पर गोविंदा को घर ले जाने की खुशी थी। गोविंदा को गोली लगने की खबर सुनकर सबसे पहले उनके भांजे कृष्णा अभिषेक की वाइफ कश्मीरा शाह हॉस्पिटल पहुंची थी। उनके बाद एक्टर के भाई, भांजे, बेटी-बेटा और शत्रुघ्न सिन्हा, डेविड धवन, रवीना टंडन और शिल्पा शेट्टी मिलने पहुंचे थे।

शिल्पा शेट्टी पहुंची थी हॉस्पिटल

बता दें कि गोविंदा के साथ फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस रवीना टंडन के अलावा शिल्पा शेट्टी भी उनसे मिलने हॉस्पिटल पहुंची थी। पीले रंग के सूट में कल शिल्पा एक्टर से मिलने आई थीं, उनका वीडियो भी खूब वायरल हुए था।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 के 3 कंफर्म कंटेस्टेंट की दिखीं पहली झलक, 1 का तो दिल्ली की राजनीति से खास ताल्लुख

 

 

 

First published on: Oct 04, 2024 01:23 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.