---विज्ञापन---

गोल्डन ग्लोब्स अवार्ड के होस्ट जो कोय ने अमीर परिवारों का उड़ाया मजाक, गोरे पैसे वालों को बताया अव्यवस्थित

Golden Globes Award 2024: गोल्डन ग्लोब अवार्ड (Golden Globes Award 2024) को होस्ट करने वाले जो कोए (Joe Koy) एक फेमस स्टैंडअप कॉमेडियन हैं। जो ने अवार्ड फंक्शन में ऑडियंस और शाही परिवारों को लक्षित करते हुए उन पर कटाक्ष किया। इस बात को लेकर वो चर्चाओं में आ गए हैं। दरअसल कोय ने राजघरानों […]

Golden Globes Award 2024, Joe Koy, Hollywood

Golden Globes Award 2024: गोल्डन ग्लोब अवार्ड (Golden Globes Award 2024) को होस्ट करने वाले जो कोए (Joe Koy) एक फेमस स्टैंडअप कॉमेडियन हैं। जो ने अवार्ड फंक्शन में ऑडियंस और शाही परिवारों को लक्षित करते हुए उन पर कटाक्ष किया। इस बात को लेकर वो चर्चाओं में आ गए हैं। दरअसल कोय ने राजघरानों के लोगों को रोस्ट करने का काम बहुत अच्छे से किया। उन्होंने शाही फैमिली की रुटीन आदतों के बारे में चुटकी भी ली।

यह भी पढ़ें: कौन हैं स्टैंड-अप कॉमेडियन जो कोय?

कोय ने शो से पहले की तारीफ  (Golden Globes Award 2024)

जैसे ही अवार्ड शो शुरू हुआ कोय ने पहले तारीफ की और फिर बाद में कहा कि उन्हें इस साल के नॉमिनेटेड टीवी शो पसंद हैं। कोय ने आगे कहा कि मुझे इस शो ने ये सिखाया है कि अगर आप अरबपति हैं तो बाहर निकल जाएं। क्योंकि उनमें से कोई भी आप जैसा नहीं बनने वाला।

हैरी और मेघन मार्कल पर किया कटाक्ष

कोय ने नेटफ्लिक्स के शो पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हैरी और मेघन मार्कल को शो में कुछ नहीं करने के लिए लाखों रुपये मिले। और यह सिर्फ नेटफ्लिक्स द्वारा किया गया। इस बात पर नेटफ्लिक्स के सीईओ टेड सारंडोस को कोय के इस मजाक पर हंसते हुए देखा गया। एक और चुटकुला और था जो दर्शकों को पसंद आया वो था मार्टिन स्कोर्सेसे के किलर्स ऑफ द फ्लावर मून के बारे में।

अपने परिवार को लेकर भी किया मजाक  (Golden Globes Award 2024)

अपने परिवार के बारे में बात करते हुए कोय ने कहा कि उनकी मां फिलिपिनों थी और पिता गोरे सैनिक थे। कोय का अमीर परिवारों को रोस्ट करने का सिलसिला खत्म नहीं हुआ। उन्होंने आगे कहा कि आप लोगों ने 100 प्रतिशत सब कुछ चुरा लिया। आपने जमीन ले ली, आपने तेल ले लिया, आपने फिल्म का आधार ले लिया।

जो कोय ने किए ये कॉमेडी शो  (Golden Globes Award 2024)

जो कोय पहली बार गोल्डन ग्लोब अवार्ड की मेजबानी कर रहे थे। फैंस को होस्ट के रूप में कोय पसंद आए, और उनकी तारीफ भी की। कोय ने ऑडियंस को बताया कि ‘मुझे इस शो का ऑफर 10 दिन पहले मिला था। शो के लिए कुछ चुटकुले मैंने खुद लिखे हैं, जिनपर आप हंस रहे हैं। बता दें कि कोय ने चार नेटफ्लिक्स स्टैंड-अप कॉमेडी स्पेशल और क्वींस के सिटकॉम अक्वाफिना इज नोरा में काम कर फेम पाया।

First published on: Jan 08, 2024 09:35 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.