बॉलीवुड की ‘सकीना’ उर्फ अमीषा पटेल भले ही लाइमलाइट से दूर हों, लेकिन आज भी वो सुपर लग्जरी लाइफ जीती हैं। ‘कहो ना प्यार है’ से लोगों का दिल जीतने वाली ये एक्ट्रेस 50 की उम्र में 240 करोड़ की मालकिन हैं। अपनी डेब्यू मूवी से ही एक्ट्रेस को वो मुकाम हासिल हो गया था जिसे पाने में किसी भी स्टार को साल दर साल लग जाते हैं। वहीं हाल ही में उन्होंने सनी देओल के साथ ‘गदर 2’ में स्क्रीन पर देखा गया था।
यह भी पढ़ें: Bhool Chuk Maaf को हिट बनाने वाले 5 कारण, रियलिटी से बिल्कुल दूर है मूवी की कहानी
‘गदर 2’ साल 2023 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर मूवीज में शामिल थी। मूवी में सकीना और तारा सिंह की जोड़ी देख फैंस गदगद हो गए थे। वहीं एक्ट्रेस इसके बाद से लाइमलाइट से दूर हैं। एक्ट्रेस हर महीने 2 करोड़ कमाती हैं। दरअसल एक्ट्रेस रियल एस्टेट, फिल्में और ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए कमाई करती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार ‘गदर 2’ के लिए उन्होंने लगभग 50 लाख की फीस ली थी। वहीं बता दें एक्ट्रेस 50 की उम्र में भी अनमैरिड हैं। अधिक जानकारी के लिए E-24 की वीडियो को देखें…