Monday, 27 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्ट्रेस ने बूढ़ी नानी को पिलाई शराब, यूजर्स ने जमकर लगाई क्लास

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि मशहूर एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं। अपनी बूढ़ी नानी को शराब पिलाने की वजह से यूजर्स उनकी क्लास लगा रहे हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है?

Edited By : Himani Sharma | Updated: Jul 9, 2025 12:57
Share :

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्ट्रेस अशनूर कौर सोशल मीडिया पर यूजर्स के निशाने पर आ गई है। 21 साल की एक्ट्रेस मालदीव अपने परिवार के साथ छुट्टियां एन्जॉय कर रही हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें वो अपनी बूढ़ी नानी को शराब पिलाती नजर आ रही हैं। वहीं वीडियो में एक्ट्रेस ने हाथ में बोतल पकड़ी हुई है और वो अपनी नानी को ग्लास से वाइन पिला रही हैं। इसके बाद हंसती भी नजर आ रही हैं।

यूजर्स ने जमकर किया ट्रोल

सोशल मीडिया पर अब ये वीडियो आग की तरह फैल गई है। फैंस अशनूर की इस हरकत के लिए उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। कुछ लोगों तो उनके संस्कार तक पर उंगली उठा रहे हैं। हालांकि भले ही अशनूर ने ये वीडियो फनी में क्यों ना डाली हो लेकिन वो इसके बाद से यूजर्स के निशाने पर तो आ गई हैं। बता दें एक्ट्रेस ने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में छोटी नायरा का किरदार निभाया था, जो ऑडियंस ने काफी पसंद भी किया था। वहीं वो ‘साथ निभाना साथिया’ में भी नजर आ चुकी हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Alia Bhatt के साथ किसने की लाखों की ठगी? 5 महीने बाद पुलिस के हत्थे चढ़ी, जानें कौन हैं वेदिका शेट्टी

First published on: Jul 09, 2025 12:57 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola