Saturday, 5 October, 2024

---विज्ञापन---

CTRL से लेकर GOAT तक, OTT पर बिंज वॉच करें ये धांसू मूवीज; वीकेंड बन जाएगा मजेदार

OTT New Movies: इस वीकेंड पर आप घर बैठे ही नई मूवीज देख सकते हैं। इसमें अनन्या पांडे की मूवी से लेकर थलापति की मूवी शामिल है। आइए आपको भी बताते हैं कौन-सी मूवीज इस लिस्ट में शामिल हैं।

OTT New Movies: अक्टूबर महीने का पहला वीकेंड आ गया है। इस वीकेंड हम आपके लिए लेटेस्ट धांसू मूवीज लेकर आए हैं। इन्हें आप घर बैठे पॉप कॉर्न खाते-खाते एन्जॉय कर सकते हैं। इसमें अनन्या पांडे से लेकर थलापति विजय तक की नई फिल्में शामिल हैं। इस वीकेंड आपको मनोरंजन की डबल डोज मिलने वाली है। बिजी शेड्यूल के बाद इन मूवीज को देखकर आपका भी मूड फ्रेश हो जाएगा। इन पांच फिल्मों को आप अपनी फैमिली के साथ भी बैठकर देख सकते हैं। आइए आपको बताते हैं वो कौन सी फिल्में हैं जो लिस्ट में शामिल हैं।

सीटीआरएल

अनन्या पांडे की सीटीआरएल मूवी आज ही ओटीटी पर स्ट्रीम हुई है। बॉलीवुड की ये एक ड्रामा थ्रिलर मूवी है। इसे विक्रमादित्य मोटवानी ने डायरेक्ट किया है। कास्ट की बात करें तो इसमें अनन्या के साथ-साथ विहान समत, देविका वत्स, कामाक्षी भट, अपारशक्ति खुराना और सुचित्रा त्रिवेदी भी नजर आएंगे। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

प्लेटफॉर्म 2

हॉलीवुड की प्लेटफॉर्म 2 भी ओटीटी पर स्ट्रीम कर रही है। यह एक हॉरर थ्रिलर मूवी है। इसमें होविक केउचकेरियन, मिलेना स्मिट और नतालिया टेना जैसे कलाकार शामिल हैं। ये द प्लेटफॉर्म का दूसरा पार्ट है। इसे आप नेटफ्लिक्स पर बिंज वॉच कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: सलमान खान की सुपरहिट मूवी… दोस्त की बेटी संग रोमांस करने में शर्माए, पांच महीने बाद भरी हामी; फिर कमाए करोड़ों

द सिग्नेचर

अनुपम खेर की मूवी द सिग्नेचर भी ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक मीडिल क्लास आदमी अपनी पत्नी की बीमारी का इलाज कराता है। साथ ही अस्पताल के बिलों के बोझ में दब जाता है। यह एक फैमिली ड्रामा मूवी है। इसे आप जी-5 पर परिवार के साथ देख सकते हैं।

गोट

थलापति विजय की गोट मूवी भी ओटीटी पर स्ट्रीम हो चुकी है। इसे आप नेटफ्लिक्स पर बिंज वॉच कर सकते हैं। यह एक एक्शन मूवी है। वहीं कास्ट की बात करें तो विजय के साथ-साथ इसमें मीनाक्षी चौधरी और प्रभु देवा भी नजर आएंगे। हालांकि ये 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई थी, वहीं अभी इसे ओटीटी पर स्ट्रीम किया गया है।

अमर प्रेम की प्रेम कहानी

अमर प्रेम की प्रेम कहानी भी ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। सनी सिंह और आदित्य सील की ये मूवी दो लड़कों की प्रेम कहानी है। इसमें सनी और आदित्य के साथ प्रनूतन बहल भी नजर आएंगी। वहीं इसे आज जीओ सिनेमा पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: गोली लगने के बाद Govinda की पहली झलक आई सामने, अस्पताल से मिली छुट्टी

First published on: Oct 04, 2024 06:25 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.