---विज्ञापन---

भारत की पहली Miss World, मॉडल नहीं डॉक्टर बनीं, अब कहां हैं और किस हाल में हैं Rita Faria?

Miss World Rita Faria: रीता फारिया वो नाम है जिसने भारत को पहली बार मिस वर्ल्ड का खिताब दिया था, आज उनके बारे में कुछ खास बातें जानते हैं, और ये भी कि अब वो कहां पर हैं।

Rita Faria
इमेज क्रेडिट: E 24 बॉलीवुड

Miss World Rita Faria: मिस वर्ल्ड (Miss World 2024) की जर्नी में रीता फारिया (Rita Faria) का नाम सबसे खास है। इसकी वजह है कि वो पहली महिला हैं जिन्होंने भारत को मिस वर्ल्ड के खिताब से सम्मानित करवाया। इस प्रतियोगिता में दुनियाभर की सुंदरियां भाग लेती हैं, लेकिन उन सभी को पछाड़ते हुए रीता ने पूरे विश्व में भारती की ब्यूटी का डंका बजवाया। रीता ने पहली एशियाई महिला के रूप में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर इतिहास रच दिया। अब तक भारत को 6 बार इस खिताब से नवाजा जा चुका है। जहां अधिकतर मिस वर्ल्ड ने बॉलीवुड का रुख किया वहीं रीता फारिया अकेली ऐसी विनर रहीं हैं जिन्होंने डॉक्टरी को अपना पेशा चुना है। आइए जानते हैं कि उन्होंने ऐसा क्यों किया, साथ ही कुछ और खास बातें।

भारत की पहली मिस वर्ल्ड

रीता फारिया भारत की पहली मिस वर्ल्ड हैं जिन्होंने दुनियाभर में अपने देश का नाम रोशन किया। साल 1945 को गोवा में जन्मी रीता इंडियन फैशन आइकॉन रही हैं। रीता ने पूरी दुनिया में भारत का नाम रौशन करते हुए साल 1966 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। मिस वर्ल्ड के इतिहास में रीता का नाम हमेशा के लिए फेमस हो गया। उन्होंने इस खिताब को जीतने के बाद कुछ समय तक मॉडलिंग की राह पकड़ी, लेकिन जल्द ही इससे नाता तोड़ते हुए डॉक्टर बन गईं।

पूरी की मेडिकल की पढ़ाई

मिस वर्ल्ड बनने के बाद रीता फारिया ने कुछ समय तक मॉडलिंग भी की। लेकिन इस फील्ड में उनका मन नहीं लगा और उन्होंने मेडिकल की पढ़ाई शुरू कर दी। रीता ने मुंबई के ग्रांट मेडिकल कॉलेज और सर जमशेदजी जीजाबाई ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की।

इसके बाद वो लंदन के किंग्स कॉलेज एवं हॉस्पिटल चली गई और वहां से अपनी आगे की पढ़ाई पूरी की। रीता ने मॉडलिंग से पूरी तरह नाता तोड़ दिया और एक मेडिकल फील्ड को चुन एक सफल फिजिशियन बन गईं। रीता चाहती थीं कि वो इस क्षेत्र में कुछ करें और यही वजह थी कि उन्होंने डॉक्टरी को ही अपना पेशा बना लिया।

एक बार फिर किया फैशन इंडस्ट्री का रुख

हालांकि रीता ने मॉडलिंग से नाता तोड़ डॉक्टरी को अपना पेशा बना लिया। लेकिन साल 1998 में रीता ने फिर फैशन इंडस्ट्री का रुख किया और एक ब्यूटी कॉन्टेस्ट में बतौर जज के रूप में नजर आईं। इसके अलावा रीता को मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भी उन्हें बतौर जज शामिल किया गया था।

अब कहां हैं भारत की पहली मिस वर्ल्ड

रीता फारिया ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर पूरी दुनिया में भारत का नाम रौशन किया। महज 21 साल की उम्र में वो मिस वर्ल्ड बन गई थीं। इसके 5 साल बाद रीता ने डॉ डेविड पॉवेल से शादी कर ली। उनके पति एंडोक्राइनोलॉजिस्ट हैं। अब रीता अपने परिवार के साथ आयरलैंड के डबलिन में रहती हैं और उनकी डॉक्टरी की प्रैक्टिस जारी है। बात उनकी फैमिली की करें तो रीता और डेविड के दो बेटे हैं, और अब रीता 5 पोते-पोतियां वाले भरे पूरे परिवार में रहती हैं।

First published on: Mar 09, 2024 11:02 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.