Allu Arjun Released From Jail: पुष्पा 2 स्टार अल्लू अर्जुन एक रात जेल में बिताने के बाद रिहा हो गए हैं। इस खबर से फैंस के साथ-साथ उनके परिवार में भी खुशी की लहर दौड़ गई है। एक्टर को बीते शुक्रवार संध्या थिएटर भगदड़ मामले में गिरफ्तार कर लिया गया था। अब जेल से रिहा होने के बाद एक्टर की पहली झलक सामने आ रही है। उनकी ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। आइए आपको भी बताते हैं एक्टर ने जेल से बाहर आते ही फैंस से क्या कहा?

सलाखों के पीछे कटी सारी रात

हैदराबाद के संध्या थिएटर में 'पुष्पा 2' के प्रीमियर के दौरान मची भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी। इस मामले में एक्टर को बीते शुक्रवार गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि कुछ ही घंटों में उन्हें अंतरिम जमानत भी मिल गई। लेकिन कानूनी प्रक्रिया में देर होने की वजह से उन्हें सारी रात सलाखों के पीछे काटनी पड़ी। यह भी पढ़ें: Allu Arjun की गिरफ्तारी का Pushpa 2 की कमाई पर क्या असर? जानें 9वें दिन का कलेक्शन

फैंस से क्या बोले एक्टर?

शनिवार की सुबह एक्टर को जेल से रिहा कर दिया गया। जेल में उनसे मिलने उनके ससुर कंचरला चंद्रशेखर रेड्डी और पिता अल्लू अरविंद पहुंचे। ससुर और पिता के साथ ही एक्टर जेल परिसर के पीछे वाले गेट से बाहर आए। एक्टर के फैंस उनकी पहली झलक देखकर फूले नहीं समाए। वहीं एक्टर भी फैंस को देखकर खुश नजर आए। एक्टर ने फैंस को कहा कि घबराने वाली कोई बात नहीं हैं वह बिल्कुल ठीक हैं। अल्लू अर्जुन ने आगे कहा कि मैं भारत के कानून का सम्मान करता हूं। मैं जांच में पूरी मदद करूंगा। साथ ही उन्होंने फैंस से हाथ मिलकर उनको थैंक्यू भी बोला। इसके बाद वह कड़ी सुरक्षा के बीच घर को रवाना हो गए।

गिरफ्तारी के कुछ घंटे बाद मिल गई थी बेल

बता दें अल्लू अर्जुन के खिलाफ भगदड़ में जान गंवाने वाली महिला के पति भास्कर ने एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद एक्टर पर कानूनी कार्रवाई के तहत ये एक्शन लिया गया। वहीं तेलंगाना हाईकोर्ट ने एक्टर की पूर्व में दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें अंतरिम जमानत दे दी। यह भी पढ़ें:  Allu Arjun जेल से रिहा, जमानत के बावजूद सलाखों के पीछे बीती रात