Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

FIR दर्ज होने पर क्या बोलीं नेहा सिंह राठौड़? आतंकी हमले वाले पोस्ट को बताया गया था विवादित

लोकगायिका नेहा राठौर एक बार फिर से विवादों में घिर गई हैं उनपर लखनऊ में एफआईआर दर्ज हुई है। उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले पर सरकार को लेकर निशाना साधा है। आइए जानते हैं कि उनका क्या रिएक्शन आया है।

---विज्ञापन---

neha singh rathore
neha singh rathore

मशहूर लोक गायिका नेहा सिंह राठौर फिर से विवादों में पड़ गई हैं। उनपर आरोप है कि उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया पर ऐसा पोस्ट किया जिससे धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगा। लखनऊ के हजरतगंज थाने में उनके खिलाफ FIR दर्ज हो गई है। अब नेहा ने सोशल मीडिया के जरिए आर्थिक तंगी का जिक्र करते हुए मदद की गुहार लगाई है। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला…

मदद के लिए वकील ढूंढ रहीं नेहा सिंह राठौर

नेहा सिंह राठौर पर FIR दर्ज हो गई है। अब उनका सोशल मीडिया पर रिएक्शन आया है। उन्होंने पोस्ट कर कहा हो कि उनके पास वकील की फीस देने के पैसे नहीं हैं। उन्होंने लिखा कि कोई वकील अगर मुफ्त में उनकी मदद कर सके तो संपर्क करे। नेहा ने बताया कि उनके बैंक अकाउंट में सिर्फ 519 रुपये बचे हैं।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

तबला वादक को देने के बाद अकाउंट में बचे सिर्फ 19 रुपये

नेहा ने अपने पोस्ट में ही आगे लिखा कि 500 रुपये तबला वादक को देकर वो नया गीत रिकॉर्ड करेंगी। इसके बाद उनके अकाउंट में सिर्फ 19 रुपये ही बचेंगे। इस खुलासे के बाद नेहा ने साफ कहा कि उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब है और वो फ्री में वकालत करने वाले किसी वकील की तलाश में हैं।

सरकार पर साधा था निशाना

नेहा सिंह राठौर ने 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार को निशाना साधते हुए पोस्ट किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस आतंकी घटना का इस्तेमाल बिहार चुनाव में वोट बटोरने के लिए कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि धर्म के नाम पर लोगों को बांटने की राजनीति हो रही है। लोकगायिका के इसी बयान को लेकर उनके खिलाफ विवाद खड़ा हो गया। अब उनके खिलाफ FIR दर्ज हो गई है।

---विज्ञापन---

पाकिस्तान में वायरल हुआ नेहा का पोस्ट

नेहा का पहलगाम हमले पर किया गया पोस्ट पाकिस्तान में भी तेजी से वायरल हुआ। इस वजह से उनकी आलोचना और बढ़ गई। उन पर यह भी आरोप लगाया गया कि उनके बयान से देश की एकता और अखंडता को नुकसान पहुंचाने की कोशिश हुई है।

यह भी पढ़ें: Jewel Thief के फैंस को खटकेंगी ये 5 खामियां, एक्ट्रेस से विलेन की किसिंग क्यों?

---विज्ञापन---

विवादों से पुराना है नेहा राठौर का नाता

नेहा सिंह राठौर का पहलगाम हमले पर सरकार पर निशाना साधने के पहले भी कई बार विवादों में नाम जुड़ चुका है। फिर चाहे वो ‘यूपी में का बा’ गाने से लेकर इलाहाबाद यूनिवर्सिटी, सीधी पेशाब कांड, अजमेर दरगाह विवाद और अब पहलगाम हमले पर टिप्पणी, हर बार उन्होंने सरकार और सत्ता के खिलाफ अपनी बात खुलकर रखी है, जिसकी वजह से उन्हें कानूनी परेशानियों का सामना करना पड़ा है।

यह भी पढ़ें:  Jewel Thief से पहले ये 5 फिल्में भी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर बेस्ड, OTT पर देखें

---विज्ञापन---
First published on: Apr 28, 2025 01:49 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola