---विज्ञापन---

लुक्स से मचाया तहलका, ड्रग्स मामले में खाई जेल की हवा, फिल्मों से बनाई दूरी, फिर भी करोड़पति हैं एक्टर

Fardeen Khan Birthday: बॉलीवुड स्टार फरदीन खान का आज बर्थडे है, इस खास दिन पर हम एक्टर के बारे में कुछ अनकही अनसुनी बातें बताते हैं।

Fardeen Khan
इमेज क्रेडिट: E 24 बॉलीवुड

Fardeen Khan Birthday: बॉलीवुड के फेमस स्टार फरदीन खान (Fardeen Khan) एक समय में इंडस्ट्री की जान हुआ करते थे। लेकिन फिर वक्त बदला और एक्टर अंधेरे में रहीं गुम से हो गए। अपने लुक से लाखों लड़कियों के दिल पर राज करने वाले एक्टर का आज बर्थडे है। अपने फिल्मी करियर में एक्टर ने बेशक कम ही फिल्में की हों लेकिन एक खास पहचान बनाई है। बचपन से ही एक्टर का एक्टिंग से गहरा नाता रहा है, क्योंकि वो इस माहौल में पले बढ़े हैं। आज अभिनेता का बर्थडे है, इस खास दिन पर हम आपको एक्टर के बारे में कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं।

इस महान अभिनेता के बेटे हैं फरदीन

फरदीन खान एक स्टारकिड हैं। जी हां, उनके पिता का नाम फिरोज खान है, जो अपने समय के फेमस एक्टर रह चुके हैं। फरदीन का जन्म 8 मार्च साल 1974 को मुंबई में हुआ था। हालांकि एक्टर को स्टार किड होने का फायदा तो मिला लेकिन फिर भी उनका फिल्मी करियर ऊंचाइयों को न छू सके।

इस फिल्म से किया बॉलीवुड डेब्यू

फरदीन खान के लुक्स को देख लड़कियां बेचैन हो जाती थीं। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1998 में की थी। एक्टर ने ‘प्रेम अगन’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। पहली ही फिल्म से उन्होंने अपना डंका बजा दिया और फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू अवार्ड अपने नाम किया। इसके बाद एक्टर को कई फिल्में मिली लेकिन वो फ्लॉप साबित हुई। इंडस्ट्री में अपने गिरते ग्राफ को देखते हुए उन्होंने साल 2010 में फिल्मों से दूरी बना ली।

अचानक मुंबई से गायब हो गए थे फरदीन

फरदीन खान ने जब फिल्मों से दूरी बना ली तो वो अचानक से मुंबई से कहीं गायब हो गए। लोगों को पता ही नहीं था कि वो कहां चले गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फरदीन लंदन शिफ्ट हो गए थे, जहां से उनका एक फोटो वायरल हो गया जिसमें वो बहुत मोटे लग रहे थे। हालांकि अब एक्टर को फिर से मुंबई में देखा जाता है। फरदीन ने फिर से अपना वजन कंट्रोल कर लिया।

एक्टर कैसे जीते हैं लग्जरी लाइफ

फरदीन खान कोई आम इंसान नहीं बल्कि फिरोज खान के बेटे हैं। हैंडसम स्टार को बॉलीवुड के फ्लॉप एक्टर की लिस्ट में शामिल किया जाता है। बेशक वो अब फिल्मों में काम नहीं करते लेकिन फिर भी लग्जरी लाइफ जीते हैं। एक्टर एक्टिंग छोड़ बिजनेस करने लगे और उनकी नेटवर्थ की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार वो करीब 40 मिलियन डॉलर यानी 292 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। वहीं उनके पास मुंबई में आलीशान घर है, इसके साथ ही उनके पास बेंगलुरु में भी करोड़ों की प्रॉपर्टी है।

ड्रग्स केस में खाई जेल की हवा

विवादों और फरदीन खान का पुराना नाता है। एक्टर साल 2001 में ड्रग्स केस में फंस चुके हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस ने फरदी को कोकीन खरीदने की कोशिश करते हुए देखा था। पुलिस ने एक्टर को रिहैब सेंटर भेजा।

First published on: Mar 08, 2024 07:15 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.