तमिल के मशहूर एक्टर मनोज भारतीराजा अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। हार्टअटैक से उनका निधन हो गया है। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में मातम छा गया है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी इस पर शोक व्यक्त किया। वहीं उनके मैनेजर ने इस बात को कंफर्म किया है। साथ ही उन्होंने बताया कि हाल ही में एक्टर की बाईपास सर्जरी हुई थी। मनोज ताज महल मूवी से काफी मशहूर हुए थे। आइए आपको भी बताते हैं आखिर मनोज भारतीराजा कौन थे?
यह भी पढ़ें: दिशा सालियान केस में क्यों 4 बड़ी हस्तियों पर दर्ज हुई FIR? आदित्य ठाकरे समेत किन-किन का नाम?
कौन थे मनोज?
मनोज भारतीराजा मशहूर डायरेक्टर भारतीराजा के बेटे थे। उन्होंने साल 1999 में आई ‘ताजमहल’ मूवी से अपना फिल्मी करियर शुरू किया था। इसके बाद ही वो ‘अल्लू अर्जुना’ और ‘समिधरम’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। इसके बाद उन्होंने अपना करियर डायरेक्शन में शुरू किया। बता दें उन्होंने बतौर असिस्टेंट फिल्ममेकर शंकर की फिल्म एनथीरन में भी काम किया था। वहीं वो चैम्पियन, मानाड्डू और विरुमन जैसी सुपरहिट फिल्मों में भी काम कर चुके थे।
मैनेजर ने दी निधन की जानकारी
बता दें एक्टर के निधन के बाद उनके मैनेजर ने रिवील किया। उन्होंने कहा कि हाल ही में मनोज की बाईपास सर्जरी हुई थी। साथ ही वो घर पर स्वास्थ्य का लाभ ले रहे थे। इसी दौरान बीते मंगलवार को उनको दिल का दौरा पड़ गया और उनका निधन हो गया। साथ ही उन्होंने बताया कि अंतिम संस्कार कहां होगा इसका फैसला होना अभी बाकी है।
आखिरी बार इस सीरीज में आए थे नजर
मनोज के फैंस को जैसे ही इस दुखद खबर के बारे में पता चला वो सदमे में चले गए। उन्हें यकीन ही नहीं हो पा रहा है कि अब वो हमारे बीच नहीं हैं। मनोज के परिवार में उनकी पत्नी अश्वथी उर्फ नंदना और दो बेटियां अर्शिता और मथिवाथानी हैं। वहीं उन्हें आखिरी बार तमिल वेब सीरीज ‘स्नेक्स एंड लैडर्स’ में देखा गया था। ये साल 2024 में रिलीज हुई थी।
यह भी पढ़ें: जैकलीन फर्नांडिज नहीं करेंगी IPL 2025 में परफॉर्म, ICU में हैं एक्ट्रेस की मां!