Monday, 16 February, 2026

---विज्ञापन---

मशहूर ओडिया सिंगर Geeta Patnaik का निधन, 73 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Geeta Patnaik Death: फेमस ओडिया सिंगर गीता पटनायक का निधन हो गया है. उन्होंने 73 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया.

Geeta Patnaik Death: ओडिया की फिल्म इंडस्ट्री से एक बहुत बुरी खबर सामने आई है. यहां फेमस ओडिया सिंगर गीता पटनायक का निधन हो गया है. सालों तक ओडिया फिल्मों में अपनी मधुर आवाज का जादू बिखेरने वाली गीता पटनायक ने 73 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके निधन की जानकारी न्यूज एजेंसी पीटीआई ने दी है. बताया जा रहा है कि वे एक इवेंट में हिस्सा लेने गई थीं, जहां उनकी तबियत बिगड़ गई. इस तरह अचानक आई उनके निधन की खबर ने पूरी इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया.

गीता पटनायक का निधन

पीटीआई के अनुसार, गीता पटनायक की फैमिली के एक सदस्य ने बताया कि पिछले हफ्ते सिंगर को ब्रेन स्ट्रोक आया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जानकारी के मुताबिक, गीता पटनायक गुरुवार को एक इवेंट में हिस्सा लेने के लिए गईं थीं, जहां अचानक उनकी तबियत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें कटक के कैपिटल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जांच के दौरान उनके ब्रेन स्ट्रोक के बारे में पता चला.

कब होगा सिंगर का अंतिम संस्कार?

इसके बाद गीता पटनायक की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें कटक के एक प्राइवेट अस्पताल में भेज दिया गया, जहां इलाज के दौरान सिंगर ने दम तोड़ दिया. वहीं उनके बहनोई प्रदोश पटनायक ने बताया कि डॉक्टरों ने रविवार शाम को उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया है. उन्होंने आगे सिंगर के अंतिम संस्कार से जुड़ी जानकारी दी और कहा कि गीता पटनायक के पार्थिव शरीर को आज कटक में मौजूद उनके घर पर ले जाया गया है, जिसके बाद अंतिम संस्कार होगा.

मुख्यमंत्री ने दी सिंगर को श्रद्धांजलि

गीता पटनायक को श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने लिखा, ‘मशहूर सिंगर गीता पटनायक के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. उनका जाना ओडिशा के संगीत और संस्कृति के लिए एक ऐसा नुकसान है जिसकी भरपाई नहीं हो सकती. दुख की इस घड़ी में, मैं दुखी परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और भगवान श्रीजगन्नाथ से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं. ओम शांति…’

First published on: Feb 16, 2026 10:18 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.